युन्नान के रंग, कोलकाता की लय: सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

5 सितंबर को “युन्नान के रंग, कोलकाता की लय” सांस्कृतिक कला प्रदर्शन कार्यक्रम कोलकाता
स्थित अंतर्राष्ट्रीय बांग्ला सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर चीनी
महावाणिज्य दूत शू वेई ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संबोधित किया। स्थानीय
विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र, कला और संस्कृति जगत की हस्तियां, मीडिया प्रतिनिधि,
कोलकाता स्थित राजनीतिक मिशनों के सदस्य, प्रवासी चीनी समुदाय और चीनी उद्यमों के
प्रतिनिधियों समेत करीब 400 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस मौके पर महावाणिज्य दूत शू वेई ने कहा कि चीन और भारत प्राचीन सभ्यताओं वाले पड़ोसी
देश हैं और दोनों देशों की जनता के बीच आदान-प्रदान की अपार संभावनाएं हैं। दोनों देशों के
नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-भारत संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि
युन्नान प्रांतीय विदेश कार्यालय के मजबूत समर्थन से छह साल बाद चीनी संगीत और नृत्य ने एक
बार फिर कोलकाता में दस्तक दी है। इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों के लिए न केवल एक शानदार
दृश्य-श्रव्य अनुभव प्रस्तुत किया, बल्कि चीन-भारत सांस्कृतिक आदान-प्रदान के एक नए अध्याय
की शुरुआत भी की है।

महावाणिज्य दूत शू वेई ने आगे कहा कि देशों के बीच संबंधों की मजबूत नींव जनता के बीच
आपसी स्नेह में निहित होती है और संस्कृति लोगों के दिलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल है।
सीधी उड़ानें शुरू होने के साथ युन्नान और पूर्वी भारत के बीच लोगों का आपसी संपर्क और आदान-
प्रदान तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम के जरिए दोनों देशों के लोगों के
बीच आपसी समझ और मित्रता को और मजबूत किया जाएगा तथा चीन-भारत मैत्री की जन-
आधारित नींव को और गहरा किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान युन्नान कला विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने शानदार कला प्रस्तुतियां
दीं। मधुर लोकगीतों, मनमोहक जातीय नृत्यों और विभिन्न पारंपरिक वाद्ययंत्रों के सामूहिक
वादन ने बारी-बारी से मंच पर रंग जमाया। इन प्रस्तुतियों के जरिए चीन की बहु-क्षेत्रीय और बहु-
जातीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिली। दर्शकों ने भी तालियों के साथ
कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, भारतीय कलाकारों ने भी इसी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन
किया। दोनों देशों के कलाकारों की साझा प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का माहौल सौहार्द और गर्मजोशी
से भर गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

Exit mobile version