एशियाई खेलः चीनी पुरुष और महिला टीमों ने सौ मीटर दौड़ रिले में खिताब जीते

जापान एशियाई खेलों में चीनी पुरुष और महिला टीमों ने 28 सितंबर की
रात ट्रैक एंड फील्ड मैदान पर सौ मीटर रिले में खिताब जीते। स्प्रिंट इवेंटों
में टीम के सहयोग और खिलाड़ियों के औसत स्तर की चोटी स्तरीय
मुकाबले में चीनी टीमों का प्रदर्शन चकमदार रहा।

पुरुष 4 गुना 100 मीटर रिले के फाइनल में चीनी टीम ने 38.17 सेकंड
के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो रजत विजेता चीनी थाईपेइ से 0.15 सेकंड
से तेज थी। दक्षिण कोरियाई टीम तीसरे स्थान पर रही।

‌चीनी पुरुष टीम में सिर्फ अनुभवी खिलाड़ी श्ये चनये के पास एशियाड का
अनुभव है। बाकी तीन खिलाड़ी पहली बार एशियाड में भाग ले रहे हैं।
मैच के बाद एंकर लेग रनर श्ये चनये ने बताया कि मेरे साथियों ने मुझे
बड़ी बढ़त दिलायी। मेरी दौड़ बहुत सुचारू रही और मैं ने इस का पूरा
आनंद लिया। रिले इवेंट एक व्यक्ति की लड़ाई की परीक्षा नहीं है। हमारी
टीम के प्रत्येक व्यक्ति की शक्ति एकत्र हुई, जिस का परिणाम 1+1 दो
से बड़ा है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में चीनी युवा खिलाड़ी चीनी गति
को रोशन बनाए रखेंगे।

महिला 4 गुना 100 मीटर रिले के फाइनल में चीनी टीम ने 42.96
सेकंड से स्वर्ण पदक जीता,जबकि थाई टीम और जापानी टीम अलग-
अलग तौर पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

चीनी महिला टीम की सदस्य 17 वर्षीय चन शुच्ये ने बताया कि तीन
साल के सहयोग में हरेक व्यक्ति ने टीम के गौरव और स्वर्ण पदक के
लिए अथक कोशिश की। ऐसी एकजुटता से पूरी प्रक्रिया में मुझे अधिक
दबाव नहीं महसूस हुआ। मैंने स्थिर मानसिकता से मैच पूरा किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version