2026 पेइचिंग सांस्कृतिक मंच 22 सितंबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी
कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार प्रसार विभाग के मंत्री ली
शुलेई ने इसमें भाग लिया और मुख्य भाषण दिया। चीनी कम्युनिस्ट
पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की
पेइचिंग समिति के सचिव यिन ली ने भी इसमें भाग लिया और भाषण
दिया।
चीनी और विदेशी अतिथि इस बात पर सहमत हुए कि राष्ट्रपति शी
चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक सभ्यता पहल,जो सांस्कृतिक विरासत के
क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देती है और मानव
जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को प्रोत्साहित करती
है,चीन और विश्व में सांस्कृतिक विरासत के विकास के लिए अत्यंत
महत्वपूर्ण है। सांस्कृतिक विरासत समस्त मानव जाति की साझा संपत्ति
है। सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण,संवर्धन और प्रभावी उपयोग मानव
सभ्यता की निरंतरता और विश्व के सतत् विकास के लिए आवश्यक
है,और यह हमारी साझा जिम्मेदारी भी है।
2026 पेइचिंग सांस्कृतिक मंच का विषय "सांस्कृतिक विरासत और
सभ्यताओं के बीच पारस्परिक शिक्षा" है। 44 देशों और क्षेत्रों के 600 से
अधिक अतिथियों ने इस में भाग लिया।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)