शी चिनफिंग अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे

21 सितंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात की घोषणा
की कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी
चिनफिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।
ठीक उसी दिन चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित नियमित संवाददाता
सम्मेलन में प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने इस यात्रा का परिचय दिया। उन्होंने
कहा कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग चीन-अमेरिका संबंधों और
विश्व शांति एवं विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ गहन
विचार-विमर्श करेंगे। चीन-अमेरिका संबंधों में राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति एक
अपरिहार्य रणनीतिक मार्गदर्शक भूमिका निभाती है। चीन और अमेरिका के
राष्ट्राध्यक्षों द्वारा छह महीने के भीतर की गई पारस्परिक यात्राएं ऐतिहासिक
और एक मील का पत्थर हैं। चीन, अमेरिका के साथ मिलकर चीन और अमेरिका
के बीच रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंधों को समृद्ध करने, संवाद और
सहयोग को मजबूत करने, मतभेदों का उचित प्रबंधन करने, दोनों देशों के लोगों
की भलाई में लगातार सुधार करने और विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि को
बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

गौरतलब है कि हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 अमेरिकी
विश्वविद्यालयों के उन युवा छात्रों के एक पत्र का जवाब दिया, जो चीन-अमेरिका
युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चीन आए थे।

शी चिनफिंग ने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि आप लोगों ने
चीन में एक शानदार और अविस्मरणीय यात्रा की। मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि
आपने चीनी सभ्यता के प्रति अपना प्रेम, चीन और अमेरिका के बीच मैत्रीपूर्ण
सहयोग की अपनी अपेक्षाएं और प्रशांत महासागर के पार मित्रता के राजदूत के
रूप में कार्य करने की अपनी तत्परता व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

Exit mobile version