Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की राहुल गांधी की याचिका, बरकरार रहेगी सजा, नहीं लड़ सकेंगे लोकसभा चुनाव

DigitalDesk by DigitalDesk
July 7, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Gujarat High Court
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। सजा के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार 7 जुलाई की सुबह 11 बजे फैसला सुना दिया है। फैसला जस्टिस हेमंत प्रच्छक ने सुनाया। कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अब राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।

  • गुजरात हाईकोर्ट ने की खारिज राहुल की याचिका
  • बरकरार रहेगी दो साल की सजा
  • अब सुप्रीम कोर्ट ही राहुल गांधी का सहारा
  • राहुल गांधी नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव

गुजरात हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराने का जो आदेश दिया है वह उचित है। इस आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। लिहाजा आपके आवेदन को खारिज किया जाता है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने आगे यह भी कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम दस आपराधिक मामले कोर्ट में लंबित हैं। सेशन कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है जिससे अब राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा पूरी नहीे कर पाएंगे। वही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पहले ही जा चुकी है। बता दें सेशन कोर्ट ने राहुल को दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया था। लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के बाद राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में ये आरोप लगासा था कि केंद्र सरकार उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। लेकिन वे डरने वाले नहीं हैंं।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

कांग्रेस और बीजेपी क्या कहती रही है?

राहुल गांधी की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने गुजरात हाई कोर्ट में पैरवी की। उन्होंने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि मोढ और तेली सहित कई ऐसे लोग हैं जो गुजरात में मोदी सरनेम लिखते हैं। राहुल के बयान को सभी से जोड़ना गलत है। याचिकाकर्ता का ये कहना कि देश के 13 करोड़ लोगों की मानहानि हुई है यह अपने आप में एक मजाक ही है। मामले पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के दूसरे नेताओं ने दावा करते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है। ऐसे में उन्हें ओबीसी समाज से माफी मांगनी चाहिए।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक यह टिप्पणी की थी। अपने भाषण में राहुल ने कथित तौर पर कहा था सारे चोरों का उपनाम मोदी ही क्यों है। इसे लेकर बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने सूरत की कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था राहुल गांधी ने ऐसा बोलकर मोदी सरनेम वालों का बदनाम किया है।

Post Views: 234
Tags: Gujarat High Courtpetition rejectedRahul Gandhisentence upheldSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version