NEWS FLASH | 06 सितंबर 2026
ग्रीस: एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दोनों पायलटों की मौत। एथेंस के पास तानाग्रा एयर बेस पर हादसा हुआ। दर्शकों के घायल होने की खबर नहीं है।
UP: बरेली के मीरगंज इलाके में ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार। 1.3 किलो हेरोइन बरामद होने की सूचना।
ईरान: होर्मुज में तनाव और बढ़ा, ईरानी IRGC का दावा—गुजर रहे तीन तेल टैंकरों और तीन अमेरिकी-संबद्ध जहाजों को निशाना बनाया।
लखनऊ: गोरखपुर से सूरत जा रही बस में आग लगने की खबर, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दिल्ली: कांग्रेस की लीगल टीम की शिकायत पर ऑनलाइन उत्पीड़न मामले में FIR, स्वतंत्र भारद्वाज भी आरोपी। मामला कथित ऑनलाइन धमकी और उत्पीड़न से जुड़ा है।
उत्तराखंड: देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई, 5 मदरसे सील किए जाने की सूचना।
रूस: बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत की खबर।
मुंबई: दही हांडी उत्सव में हादसे, मुंबई में 168 गोविंदा घायल। महाराष्ट्र में मुंबई और ठाणे मिलाकर 212 गोविंदाओं के घायल होने की रिपोर्ट।
लखनऊ: AAP नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप—“देश में चल रहा भ्रष्टाचार का बड़ा खेल”, कथित राजनीतिक फंडिंग मामले में जांच की मांग।





