India can stop the Ukraine war’: पोलैंड के डिप्टी विदेश मंत्री का कहना है कि मोदी उन कुछ लोगों में से हैं जो पुतिन पर असर डाल सकते हैं
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और यूक्रेन के युद्द को रोक सकते हैं। ये कहना है पौलेंड के मंत्री का। पोलैंड के मंत्री ने 2022 की घटनाओं को याद दिलाते हुए कहा कि जब भारत ने युद्ध में दखल दिया था और परमाणु तनाव कम करने की अपील की थी।
भारत के महत्तव को बताया पोलेंड के मंत्री ने पोलैंड ने भारत को एक अहम देश माना है जो इस संघर्ष को खत्म कर सकता है। पत्रकारों से बात करते हुए, पोलैंड के उप-विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टोसज़ेव्स्की ने कहा कि 2022 में भारत के दखल ने इस संघर्ष को परमाणु युद्ध में बदलने से रोक दिया था। न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए पोलैंड के मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन कुछ नेताओं में से एक हैं जो असल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर असर डाल सकते हैं।
उन्होंने ANI से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के जाने-माने नेता हैं और उनका बहुत सम्मान किया जाता है। रूस के साथ भारत के संबंध बहुत पुराने हैं; उससे पहले सोवियत संघ के साथ भी भारत के संबंध एक गुटनिरपेक्ष देश के तौर पर रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन असल में प्रधानमंत्री मोदी की बात पर ध्यान देते हैं।”
बार्टोसज़ेव्स्की ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी उन कुछ लोगों में से हैं जो राष्ट्रपति पुतिन पर कुछ दबाव और असर डाल सकते हैं, और यह साफ़ तौर पर एक ऐसा काम है जो भारत इस टकराव को रोकने के लिए कर सकता है।” पोलिश मंत्री ने 2022 की घटनाओं पर भी बात की, जब भारत ने युद्ध में दखल दिया और परमाणु तनाव कम करने की अपील की। इसी दौरान भारत ने “ऑपरेशन गंगा” शुरू किया था, ताकि रूस के हमलों के कारण यूक्रेन में फँसे हज़ारों भारतीय छात्रों को वापस लाया जा सके।
पुतिन ने की भारत की तारीफ़
राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले महीने भारत को एक “महान देश” बताया और नई दिल्ली की स्वतंत्र विदेश नीति का समर्थन किया। पुतिन की ये बातें ऐसे समय में सामने आईं जब रूस से तेल खरीदने और व्यापारिक रिश्तों को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव चल रहा है। पुतिन ने अमेरिका पर भी तंज कसा और रूस के साथ सहयोग को लेकर नई दिल्ली पर दबाव बनाने की उसकी कोशिशों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों के लिए “नुकसानदेह” हैं। सेंट पीटर्सबर्ग इकोनॉमिक फ़ोरम में मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा, “हमें खुशी है कि भारत सभी देशों के साथ अपने रिश्ते बेहतर कर रहा है। यह एक महान देश है। यह स्वाभाविक है कि भारत उन देशों के साथ अपने हितों के अनुसार अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाए जिन्हें वह ज़रूरी समझता है।”