भुखमरी के बाद पाकिस्तान में क्यों बने गृह युद्ध जैसे हालात,गर्वनर हाउस पर कब्जा,सेना के दफ्तर पर पीटीआई कार्यकर्ताओं का हमला

Pakistan after starvation

भुखमरी झेल रहे पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। पूरे पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थक सड़क हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पीटीआई देश की ताकतवर सेना पर निशाना साध रही है। इमरान समर्थकों ने देश के कई हिस्सों में सेना के ठिकानों को आग के हवाले कर दिया है। इतना ही नहीं इमरान खान के समर्थक पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में घुस गए और तोड़फोड़ की। इस विरोध को कुचलने के लिए पाकिस्तानी सेना ने रात भर जमकर फायरिंग की है। जिसमें कई लोगों के मारे जाने या घायल होने की खबर है।

पाकिस्तान गृह युद्ध की आग में झुलस रहा है। मंगलवार को पूर्व पीएम और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाक जल उठा। कई जगह इमरान समर्थक सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। नाराज पीटीआई कार्यकर्ता देश के कई शहरों में सरकारी कार्योलय में में घुसकर जमकर तोड़फोड़ करते रहे। गर्वनर हाउस पर कब्जा करने के साथ सेना के दफ्तर पर हमला बोला। इसके साथ ही आईएसआई ऑफिस में आगजनी की। सड़क पर तोड़फोड़ के साथ पुलिस से झड़प भी हुईं। पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से आ रही है। इस हिंसा के बीच पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से झड़प भी की। इसमें अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर भी सामने आ चुकी है। वहीं सेना और पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

हिंसा में 6 लोगों की मौत

इमरान खान की पार्टी ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों और पीटीआई समर्थकों के बीच हिंसक झड़पों में देश के विभिन्न हिस्सों में कम से कम चार लोग मारे गए और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। कानून लागू करने वाली एजेंसियों की गोलीबारी में देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक कम से कम चार पीटीआई कार्यकर्ता मारे गए हैं। पीटीआई की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी ने मंगलवार को कहा, लाहौर, फैसलाबाद, क्वेटा और स्वात में एक-एक व्यक्ति मारा गया है।

दुनिया को परमाणु बम की चिंता

कई लोग सवाल करने लगे हैं कि इन हालात में पाकिस्तान के पास जो परमाणु बम हैं उनका क्या होगा। पाक्स्तिान के पास फिलहाल कुल 165 परमाणु हथियार हैं। दुनिया पहले से ही इस बात से डरी हुई थी कि अगर ये हथियार आतंकियों के हाथ लग गए तो क्या होगा। अब जब जनता सेना मुख्यालय तक को निशाना बना रही है तो यह डर भी दोगुना हो गया है। इस्लामाबाद पुलिस ने कहा है कि उसने 43 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन इस दौरान उसके पांच सैनिक घायल हो गए। पीटीआई के कार्यकर्ता रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के गेट नंबर एक पर पहुंचे और उसे तोड़कर अंदर घुस गए। कॉर्प्स कमांडर के घर के पास वाहनों को आग लगा दी गई। लाहौर में इमरान खान के समर्थक कैंट में कॉर्प्स कमांडर के घर के पास पहुंचे और वहां खड़े कई वाहनों में आग लगा दी। पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है।

अब क्या होगा इमरान खान का ?

Exit mobile version