Saturday, October 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्मदिन आज…आधी रात में काटा लालू ने केक..कभी बिहार के इस कॉलेज में क्लर्क थे लालू यादव

DigitalDesk by DigitalDesk
June 11, 2024
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है। लालू प्रसाद यादव आज 77 साल के हो गये हैं। जन्मदिन के मौके पर लालू यादव ने रात 12 बजे पटना स्थित अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा और जन्मदिन मनाया। लालू यादव की परिवार के साथ जन्मदिन मनाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में लालू यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ बेटी रोहिणी आचार्य भी नजर आईं।

  • परिवार के साथ लालू यादव ने रात में मनाया जन्मदिन
  • जन्मदिन पर लालू काटेंगे 77 पाउंड का केक
  • लालू यादव ने परिवार संग आधी रात को मनाया बर्थडे
  • लालू यादव मना रहे आज 77वां बर्थ डे
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें आईं सामने
  • बड़े बेटे तेज प्रताप को केक खिलाया
  • राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य को भी खिलाया केक

वहीं लालू यादव आज 11 जून को राबड़ी आवास पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। 77 पाउंड का केक भी काटा जाएगा। आरजेडी की ओर से कहा गया है कि इस बार पार्टी सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दें कि लालू यादव का जन्म 11 जून 1948 को बिहार स्थित गोपालगंज फुलवरिया गांव में हुआ था। गोपालगंज में जन्मे लालू प्रसाद यादव ने छात्र जीवन से ही राजनीतिक की शुरुआत कर दी थी। जिसके बाद वे बिहार राज्य के सीएम बने। इसके बाद लालू यादव देश के रेल मंत्री भी बने थे। लालू प्रसाद यादव ने भाई के साथ पटना जाने से पहले अपने गांव के ही स्थानीय मिडिल स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद जब लालू यादव पटना आए तो वहां से उन्होंने स्नातक और एमए की पढ़ाई पूरी की।

Related posts

Anita Chauhan life transformed through a livelihood group a sewing machine became the key to her self-reliance

आजीविका समूह से बदली अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का सहारा

October 24, 2026
decline of Pakistan cricket once feared by the world now struggling to find its own identity

पाकिस्तान क्रिकेट का पतन, कभी दुनिया डरती थी अब खुद पहचान की तलाश!..भारत आगे निकला, पाकिस्तान बदलावों के भंवर में क्यों फंसा?

October 22, 2026

पशु चिकित्सा महाविद्यालय में थे क्लर्क

बता दें लालू यादव ने कभी क्लर्क की नौकरी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बिहार के पटना स्थित बी.एन. कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक करने के बाद लालू प्रसाद यादव ने बिहार पशु चिकित्सा कॉलेज में क्लर्क की नौकरी भी की। इसी कॉलेज में उनके बड़े भाई प्यून का काम करते थे।

लालू प्रसाद यादव पढ़ाई के दौरान ही जय प्रकाश नारायण के छात्र आंदोलन से प्रभावित होकर उससे जुड़ गए थे। देश में जब आपातकाल लागू किया गया तो उस दौरान वे छात्र नेता के रुप उभरे। फिर धीरे धीरे बिहार की राजनीति में लानू ने अपना बड़ा कद बढ़ाया। साल 1990 से 1997 तक लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। इसके बाद साल 2004 में यूपीए की सरकार में उन्हें रेल मंत्री बनाया गया। लालू 2009 तक इसी पद पर रहे।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version