Gold Silver Price 20 April: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 20 अप्रैल को कीमतों में आई तेज नरमी

घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में ही दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी दिखी। Multi Commodity Exchange (MCX) पर जून एक्सपायरी वाला गोल्ड करीब 1600 रुपये टूटकर 1.53 लाख के आसपास ट्रेड करता नजर आया।

सोने में गिरावट, 1.03% तक टूटा भाव

एमसीएक्स पर सोना 1,53,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले सत्र के 1,54,609 रुपये के मुकाबले नीचे था। सुबह करीब 10 बजे के आसपास इसमें 1.03% की गिरावट दर्ज की गई और भाव 1,53,018 रुपये तक आ गया। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,53,251 रुपये रहा।

चांदी में भी बड़ी गिरावट, 5 हजार से ज्यादा टूटी कीमत

चांदी की बात करें तो इसमें भी तेज गिरावट देखी गई। मई एक्सपायरी वाली सिल्वर लगभग 5,110 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये के आसपास पहुंच गई। दिन की शुरुआत 2,53,453 रुपये से हुई थी और ऊपरी स्तर 2,54,089 रुपये तक गया।

अलग-अलग शहरों में सोने के रेट (20 अप्रैल 2026)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,55,440 ₹1,42,500 ₹1,16,620
मुंबई ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
चेन्नई ₹1,56,650 ₹1,43,590 ₹1,19,790
कोलकाता ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
अहमदाबाद ₹1,55,340 ₹1,42,400 ₹1,16,520
लखनऊ ₹1,55,440 ₹1,42,500 ₹1,16,620
पटना ₹1,55,340 ₹1,42,400 ₹1,16,520
हैदराबाद ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
भोपाल ₹1,55,400 ₹1,42,450 ₹1,16,550

चांदी के रेट भी शहरों में अलग-अलग

देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग ₹2,750 के आसपास रही, जबकि 100 ग्राम के लिए करीब ₹27,500 चुकाने पड़े। चेन्नई में यह रेट थोड़ा ज्यादा यानी ₹2,800 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Exit mobile version