कई विदेशी पाठक जब चीनी विश्वविद्यालयों के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर उनके मन में छात्रों की
बड़ी संख्या, कड़ी प्रतिस्पर्धा और विशाल परिसरों की छवि बनती है। हालांकि ये धारणाएं पूरी तरह से
निराधार नहीं हैं, लेकिन ये सतही हैं और सबसे महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज करती हैं: चीन में,
विश्वविद्यालय केवल वे स्थान नहीं हैं जहां युवा डिप्लोमा प्राप्त करते हैं, बल्कि वे मुख्य गढ़ हैं जहां
एक राष्ट्र आशा का सृजन करता है और अपने भविष्य का निर्माण करता है।
16 सितंबर को चिलिन विश्वविद्यालय ने अपनी 80वीं वर्षगांठ मनाई। महासचिव शी चिनफिंग ने
बधाई पत्र भेजकर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय रणनीतिक आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करने,
अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों को बेहतर बनाने, शिक्षण और अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने और उच्च-
स्तरीय प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि पूर्वोत्तर चीन के समग्र पुनरुद्धार
और नए युग में चीनी शैली के आधुनिकीकरण को सशक्त बनाया जा सके। सरल शब्दों में कहें तो,
चीनी विश्वविद्यालयों का मूल उद्देश्य वास्तविक ज्ञान प्रदान करना, वास्तविक कौशल विकसित
करना और ठोस परिणाम देना है, साथ ही स्थानीय समुदायों से जुड़े और अंतरराष्ट्रीय
प्रतिस्पर्धात्मकता रखने वाले उच्च-गुणवत्ता वाले युवा प्रतिभाओं का विकास करना है।
यह अपेक्षा केवल चिलिन विश्वविद्यालय से ही नहीं, बल्कि देश भर के सभी विश्वविद्यालयों से है।
चीनी उच्च शिक्षा कभी भी बंद दरवाजों के पीछे बैठकर पढ़ाई करने और डिग्री हासिल करने तक सीमित
नहीं रही है; बल्कि यह राष्ट्रीय विकास और जनता की जरूरतों से गहराई से जुड़ी हुई है। जो प्रमुख
प्रौद्योगिकियों में प्रगति, उपजाऊ मिट्टी की भरपूर पैदावार और पूर्वोत्तर चीन के पुराने औद्योगिक
आधार के रूपांतरण और उन्नयन से संबंधित है। अपने औद्योगिक और कृषि आधार के साथ, पूर्वोत्तर
ने कभी नए चीन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज, इस भूमि का पुनरुद्धार और
विकास नीतियों और संसाधनों पर नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं के निरंतर प्रवाह पर निर्भर है। और ये
सभी प्रेरक शक्तियां विश्वविद्यालयों की कक्षाओं और प्रयोगशालाओं में निरंतर जलती हुई रोशनी से
पैदा होती हैं।
दुनिया भर के युवाओं की तरह, चीनी युवा भी परीक्षा में असफल होने से चिंतित होते हैं, रोजगार पाने
के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। लेकिन उनमें एक अद्वितीय
दृढ़ता और विश्वास है: शिक्षा उनके भाग्य को बदल सकती है, इस बात पर उन्हें पक्का विश्वास है,
और यह दृढ़ निश्चय है कि शैक्षणिक उपलब्धि उन्हें अपने क्षेत्र और शहर के लिए कुछ करने और
अपने देश में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगी। कृषि के छात्र कृषि भूमि की रक्षा के लिए समर्पित
हैं, ऊर्जा से जुड़े छात्र हरित प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और विदेशी भाषा के छात्र चीन
और दुनिया के बीच सेतु का निर्माण कर रहे हैं, चीनी उत्पादों का निर्यात कर रहे हैं और चीनी कहानियों
को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। अनगिनत साधारण युवा अपने निरंतर प्रयासों से शिक्षा के
माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण का सबसे जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
विदेशी पाठकों को ;डबल फर्स्ट-क्लास विश्वविद्यालयों जैसी विशिष्ट अवधारणाओं में गहराई से
जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें केवल एक सरल तर्क को समझने की आवश्यकता है कि
जब राष्ट्र अपने संसाधनों को युवाओं के पोषण के लिए समर्पित करता है, और ये युवा अपने ज्ञान का
उपयोग वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए करते हैं, तो राष्ट्र के पास विकास की
एक अटूट प्रेरक शक्ति होती है। जो किसी भी विकासात्मक कठिनाई से बेखौफ होती है।
चिलिन विश्वविद्यालय की वर्षगांठ पर लिखे गए बधाई पत्र के पीछे चीनी शैली के आधुनिकीकरण का
गहरा तर्क निहित है, चीन का आधुनिकीकरण कुछ लोगों के उत्थान के बारे में नहीं है, बल्कि शिक्षा का
उपयोग लाखों आम लोगों के सपनों को साकार करने के लिए करने के बारे में है; यह अव्यावहारिक
अकादमिक बयानबाजी के बारे में नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय आवश्यकताओं के
अनुरूप बनाने, अकादमिक शोध पत्रों को वास्तविकता पर आधारित रखने और व्यावहारिक उद्योग
अनुभव के माध्यम से प्रतिभाओं को पोषित करने के बारे में है।
चीनी विश्वविद्यालयों को सही मायने में समझने के लिए, हमें कठोर रैंकिंग पर ध्यान केंद्रित करने की
आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन छात्रों पर ध्यान देना चाहिए जो कड़ाके की ठंड और बर्फ का सामना
करते हुए इंटर्नशिप करते हैं, उन शिक्षकों पर जो सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों में पढ़ाने के लिए खुद को समर्पित
करते हैं, और उन स्नातकोत्तर छात्रों पर जो शोध में तल्लीन हैं; हमें परिसरों में देर रात तक जलती हुई
उन रोशनियों को देखना होगा। इन साधारण युवाओं ने अपनी रोजाना की मेहनत से शिक्षा के
माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण को एक भव्य नारे से दैनिक दायित्व में बदल दिया है। यदि
दुनिया वास्तविक चीन को समझना चाहती है, तो उसे केवल इन रोशनियों को देखना होगा—ये
रोशनियां अपने सपनों को साकार करने वाले युवाओं के मार्ग को रोशन करती हैं और एक महान राष्ट्र
के आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक हैं जिसे अपने भविष्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)