चीन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने की फोन वार्ता

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 17 सितंबर को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन
पर वार्ता की। दोनों पक्षों ने मुख्य तौर पर चीन और अमेरिका के बीच उच्च स्तरीय आदान-
प्रदान पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि कुछ अरसे से चीन-अमेरिका संबंध कुल मिलाकर दोनों देशों
के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा निश्चित रचनात्मक, रणनीतिक और स्थिर राह पर आगे बढ़ रहे हैं। यह
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अनुरूप है।

वांग यी ने जोर दिया कि सर्वोच्च नेताओं की कूटनीति चीन-अमेरिका संबंधों के लिए स्थिरता
लाने का काम करती है। दोनों पक्षों को समानता, सम्मान और आपसी लाभ की भावना के
आधार पर अगले चरण में उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की अच्छी तैयारी करनी होगी। इसके
साथ दोनों पक्षों को संपर्क मजबूत करना चाहिए, सहयोग बढ़ाना चाहिए, मतभेदों को संभालना
चाहिए और एक दूसरे के मूल हित का सम्मान करना चाहिए, ताकि एक सकारात्मक संकेत
दिया जा सके कि चीन और अमेरिका रचनात्मक, रणनीतिक व स्थिर संबंधों को आगे बढ़ाने और
संयुक्त रूप से विश्व शांति व विकास को बढ़ावा देने में जुटे हैं।
दोनों पक्षों ने मध्य-पूर्व स्थिति आदि मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version