भारत ने गुरुवार को तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया। टीम की जीत में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन सबसे खास रहा। उन्होंने 108 रन की तूफानी पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अभिषेक ने केवल 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी में 11 छक्के और 9 चौके शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा। शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने मैदान पर बैठकर ध्यान की मुद्रा में जश्न मनाया। ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया उनके इस सेलिब्रेशन की भी खूब चर्चा हुई। उनके पिता राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभिषेक क्रिकेट को लेकर बेहद गंभीर हैं और प्रैक्टिस के अलावा उनका ध्यान दूसरी चीजों पर कम ही रहता है। पिता के मुताबिक, परिवार कई बार उन्हें घर बुलाता था, लेकिन वह अभ्यास छोड़कर नहीं आते थे। वह सुबह करीब 4 बजे उठकर मेडिटेशन भी करते हैं। राजकुमार शर्मा ने इसे अभिषेक की अच्छी आदत बताते हुए कहा कि उनका दिमाग पूरी तरह खेल पर केंद्रित रहता है। इस मुकाबले में अभिषेक ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अगले 50 रन सिर्फ 14 गेंदों में बनाए। इससे पहले फुल मेंबर टीमों में सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड 33 गेंदों का बताया गया था। भारत में यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों में शतक का था।
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: #AbhishekSharma #TeamIndia #Afghanistan #T20Cricket #CricketNews #IndianCricket #T20I #AbhishekSharmaCentury #SportsNews
Related Content
Gold Price: 18 सितंबर को सोना ₹200 महंगा, चांदी ₹476 सस्ती, जानिए आज के नए भाव और कीमतों में बदलाव की वजह
By
DigitalDesk
September 18, 2026
चीन: सछ्वान के शिदे गांव में सौर ऊर्जा के साथ मुर्गी पालन से संवर रही ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था
By
DigitalDesk
September 18, 2026
ऑपरेशन सिंदूर में ट्रंप ने गिने थे भारत के विमान...अब ईरान में 52 अमेरिकी विमान तबाह...क्या अब गिनती करेंगे ट्रंप
By
DigitalDesk
September 18, 2026
आधी रात का दांव... ममता ने EC को दिया जवाब, घासफूल छिना तो तीन नए नाम-चिह्न तैयार
By
DigitalDesk
September 18, 2026
उज्जैन में भव्य दीपोत्सव की रोशनी से खिले ग्रामीणों के चेहरे...मोहन सरकार का 50 लाख ग्रामीण परिवारों को बड़ा तोहफा
By
DigitalDesk
September 18, 2026