चीन की राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान 1 करोड़ 54 लाख 62 हजार लोगों ने देश में आवागमन किया
8 अक्तूबर को चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन से मिली ख़बर के
अनुसार, इस वर्ष राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान, देश भर में सीमा निरीक्षण
अधिकारियों ने चीनी और विदेशी नागरिकों के लिए 1 करोड़ 54 लाख 62
हजार प्रवेश और निकास का संचालन किया, जो प्रति दिन औसतन 22 लाख 9
हजार प्रवेश और निकास रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 6.7% अधिक है।
प्रवेश और निकास की मंजूरी के लिए सबसे व्यस्त दिन 4 अक्तूबर था, जब 23
लाख 97 हजार प्रवेश और निकास हुए।
इनमें से 44 लाख 44 हजार विदेश यात्राएं मुख्य भूमि के निवासियों द्वारा की
गईं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 9.3% की वृद्धि दर्शाती हैं; 6 लाख 82
हजार विदेश यात्राएं विदेशियों द्वारा की गईं, जिनमें 5 लाख 5 हजार वीजा-
मुक्त नीतियों के तहत प्रवेश करने वाले शामिल हैं, जो पिछले वर्ष की समान
अवधि से क्रमशः 5.4% और 9.2% की वृद्धि दर्शाती हैं। कुल 7 लाख 32 हजार
आने-जाने वाले परिवहन साधनों (जहाज़, ट्रेन, वाहन) का निरीक्षण किया गया,
जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.7% की वृद्धि है।
राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी के दौरान, देश भर के बंदरगाहों पर प्रवेश और निकास
की प्रक्रिया सुरक्षित, कुशल और सुचारू रही।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)