चीन में राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान उपभोग में हुए तीन बदलाव

1 से 7 अक्तूबर तक चीनी लोगों ने राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों का आनंद लिया। इस दौरान देशभर
में उपभोग के तीन नए रुझान देखने को मिले। कार किराये की बुकिंग और उपयोगकर्ताओं की
संख्या, दोनों में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। विदेशी
पर्यटकों से जुड़े ऑर्डर में भी दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही, जबकि ट्रेन टिकटों की बुकिंग में पिछले
साल की तुलना में 170 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, पुरानी उपभोक्ता वस्तुओं
के बदले नई वस्तुएं खरीदने की योजना यानी ट्रेड-इन कार्यक्रम से 63.92 लाख लोगों को फायदा हुआ
और 33.48 अरब युआन की बिक्री हुई। इन आंकड़ों के पीछे उपभोग के तौर-तरीकों में हो रहा गहरा
बदलाव और चीनी अर्थव्यवस्था की मजबूत आंतरिक गति साफ दिखाई देती है।
हालांकि, राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान उपभोक्ता खपत में सबसे दिलचस्प बदलाव तेज़
और धीमे के बीच संतुलन में दिखाई दिया। हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लगातार विस्तार से लोग अब
अपने गंतव्य तक तेजी से पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां पहुंचने के बाद वे समय लेकर चीजों को अनुभव
करना पसंद कर रहे हैं। च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर में खुनछ्य्वी ओपेरा सीखना, शानतोंग प्रांत के
त्सीपो शहर में खुद कांच की वस्तुएं बनाना, च्यांगशी प्रांत के चिंगतेचन शहर में चीनी मिट्टी के
बर्तन बनाने का अनुभव लेना और युन्नान प्रांत के ताली शहर में लकड़ी पर नक्काशी करना इसका
उदाहरण है। मोबाइल सिग्नल डेटा से पता चलता है कि प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में आने वाले हर
पांच नए आगंतुकों में से एक पांच घंटे से ज्यादा समय तक वहां रुकता है। यानी अब सिर्फ फोटो
खींचकर चेक-इनकरने के बजाय लोग कुछ नया सीखने और गहराई से अनुभव करने पर जोर दे रहे
हैं। यह केवल पर्यटन के तौर-तरीकों में बदलाव नहीं है, बल्कि उपभोग की सोच में भी बदलाव है।
लोग अब सिर्फ यह नहीं कहना चाहते कि मैं यहां आया था बल्कि यह महसूस करना चाहते हैं कि
मैं यहां से कुछ लेकर गया हूं।
इसी बदलाव के साथ चीन की लंबी छुट्टियां धीरे-धीरे दुनिया के लिए भी एक ;गोल्डन वीक बनती
जा रही हैं। जब पूरी दुनिया को पता है कि चीनियों की छुट्टियां हो गई हैं ट्रेंडिंग सर्च में आया, तो
इससे एक ज्यादा खुला और आकर्षक चीन भी नजर आया।
ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान
चीन में इनबाउंड पर्यटन की बुकिंग लगातार बढ़ी। इनबाउंड पर्यटन में ट्रेन टिकटों के ऑर्डर की

संख्या पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 170 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी। साथ ही, विदेशी
पर्यटकों के स्रोत भी पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया से आगे बढ़कर यूरोप और ओशिनिया तक फैल रहे
हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान, अकेले पेइचिंग में 126,000
विदेशी पर्यटक आए, जिन्होंने 1.37 अरब युआन खर्च किए।
खास बात यह है कि चीन आने वाले विदेशी पर्यटकों का अनुभव भी अब बदल रहा है। वे सिर्फ मशहूर
जगहों और लैंडमार्क पर जल्दी से फोटो खींचकर आगे बढ़ने के बजाय स्थानीय संस्कृति में ज्यादा
गहराई से शामिल होना पसंद कर रहे हैं। शांगहाई के यूयुआन में हानफू पहनकर पारंपरिक चीनी
जीवनशैली का अनुभव करना, हूनान प्रांत के शाओयांग शहर में कैंडी कार्निवल में शामिल होकर चीन
की युवा और आधुनिक संस्कृति को करीब से देखना और चांगच्याच्ये शहर में थू जातीय समूह के
गीत-नृत्य तथा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन का आनंद लेना इसके उदाहरण हैं। ऐसे अनुभव
विदेशी पर्यटकों को चीन के इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक संस्कृति को और करीब से
समझने का मौका दे रहे हैं।
दूसरी ओर, राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान ;पुराने के बदले नए यानी ट्रेड-इन नीति के विस्तार
ने उपभोग को और बढ़ावा दिया। वाणिज्य मंत्रालय के वाणिज्य बिग डेटा के मुताबिक, 1 से 6
अक्तूबर तक उपभोक्ता वस्तुओं के ट्रेड-इन कार्यक्रम से 63.92 लाख लोगों को फायदा हुआ और
33.48 अरब युआन की बिक्री हुई। इनमें कारों के ट्रेड-इन के तहत 68,000 वाहन शामिल रहे, जिससे
नई कारों की 10.92 अरब युआन की बिक्री हुई। घरेलू उपकरणों के ट्रेड-इन के तहत 28.48 लाख
इकाइयों की बिक्री हुई, जिसकी कुल राशि 12.34 अरब युआन रही। वहीं, डिजिटल और स्मार्ट
उत्पादों की नई खरीद के तहत 30.52 लाख इकाइयों की बिक्री हुई, जिससे 8.68 अरब युआन का
कारोबार हुआ। इससे स्मार्ट, हरित और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों की मांग में भी बढ़ोतरी देखने को
मिली। राष्ट्रीय और प्रांतीय सब्सिडी के साथ ट्रेड-इन सब्सिडी ने उपभोक्ताओं को बेहतर और नए
उत्पाद खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह कहा जा सकता है कि छुट्टियों के दौरान होने वाला उपभोग किसी भी अर्थव्यवस्था की
स्थिति को समझने की एक महत्वपूर्ण खिड़की होता है। इस खिड़की से चीन में उपभोग के बदलते
तौर-तरीके, नीतियों के असर और बड़े बाजार में मौजूद मजबूत मांग साफ दिखाई देती है। जब
ट्रैफिक लंबे समय तक रुकने वाले उपभोक्ताओं में बदल रहा है, चेक-इनगहरे अनुभव में बदल
रहा है और नीतिगत लाभ बाजार की जीवंतता बढ़ा रहा है, तो यह माना जा सकता है कि चीनी

अर्थव्यवस्था की लचीलापन और क्षमता लोगों के इन छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण उपभोक्ता फैसलों
में भी दिखाई दे रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Exit mobile version