चीन की राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में चीनी पर्यटकों ने बढ़ाई विदेश यात्रा और पर्यटन खपत
हाल के दिनों में छुट्टियों के दौरान चीनी पर्यटकों की विदेश यात्रा विदेशी मीडिया की नजर में बनी
हुई है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (ABC) और दक्षिण कोरिया के "मेइल बिज़नेस" की
ताज़ा रिपोर्टों से पता चलता है कि इस साल चीनी पर्यटक न सिर्फ़ ज़्यादा दिनों तक यात्रा कर रहे
हैं, बल्कि दूर के पर्यटन स्थल की ओर भी बढ़ रहे हैं। इससे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दूसरे
विदेशी पर्यटन बाज़ारों को नई यात्री संख्या के साथ खपत के मौके भी मिल रहे हैं।
ABC ने 7 अक्तूबर को बताया कि चीन के राष्ट्रीय दिवस स्वर्णिम सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया इस बार
पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थलों में शामिल रहा। मध्य-शरद महोत्सव और राष्ट्रीय दिवस की
छुट्टियां एक साथ जुड़ने से लंबा अवकाश बना, और इसी के साथ चीनी पर्यटकों की विदेश यात्रा
का दायरा और बढ़ गया।
ABC ने यह भी नोट किया कि चीनी पर्यटकों के सफर का तरीका बदल रहा है। पहले बड़े ग्रुप टूर
ज़्यादा आम थे, लेकिन अब छोटे समूह में यात्रा, खुद गाड़ी चलाकर घूमना और अनुभव तथा
गुणवत्ता वाले पर्यटन उत्पादों की ओर रुझान बढ़ रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई बाज़ार के लिहाज़ से चीनी पर्यटक अब भी अहम हैं। साल 2025 में चीन ऑस्ट्रेलिया
का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्रोत बाज़ार रहा। पूरे साल ऑस्ट्रेलिया आने वाले चीनी
पर्यटकों की संख्या 11 लाख से ज़्यादा रही, जो 2024 के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक थी।
इसी बीच दक्षिण कोरिया के "मेइल बिज़नेस" ने 5 अक्तूबर को लिखा कि इस साल की छुट्टियों
के असर से चीनी पर्यटकों की विदेश यात्रा की मांग साफ तौर पर बढ़ी है और दक्षिण कोरिया उनके
सबसे पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थलों में से एक बन गया है।
राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान दक्षिण कोरिया के डिपार्टमेंटल स्टोर, ड्यूटी-फ्री शॉप और
कन्वीनियंस स्टोर ने चीनी पर्यटकों के लिए भुगतान छूट और डिस्काउंट योजनाएं चलाईं। साथ
ही, उनकी खपत का अंदाज़ भी बदला है।
दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक, चीनी पर्यटक अब पहले वाले बड़े समूह और महंगी खरीदारी
से हटकर ज़्यादा बिखरी स्वतंत्र यात्रा, अनुभव वाले पर्यटन और गुणवत्ता वाली खपत की ओर बढ़
रहे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)