विश्व रोइंग महासंघ की प्रमुख प्रतियोगिताओं में शामिल 2026 विश्व तटीय रोइंग चैंपियनशिप
शनिवार को पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में शुरू हुई। पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय
प्रतियोगिता का आयोजन चीन में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के मुकाबले रविवार से अगले मंगलवार तक खेले जाएंगे। इसमें पुरुष, महिला
और मिश्रित वर्गों में एकल और युगल नौकाओं सहित कुल सात स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में 18
देशों और क्षेत्रों के 194 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
इस आयोजन का संचालन विश्व रोइंग महासंघ कर रहा है, जबकि चीनी रोइंग संघ, शानतोंग
प्रांतीय खेल ब्यूरो और छिंगताओ नगर सरकार संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी कर रहे हैं। इस
प्रतियोगिता के जरिए छिंगताओ विश्व रोइंग महासंघ और विभिन्न देशों के रोइंग संघों के साथ
संपर्क तथा सहयोग को मजबूत करना चाहता है। साथ ही, इससे चीन में तटीय रोइंग के विकास को
भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि तटीय रोइंग पारंपरिक रोइंग का ही एक रूप है। इसमें समुद्र, झीलों और अन्य खुले
जल क्षेत्रों में नौकाएं चलाई जाती हैं। पारंपरिक रोइंग के मुकाबले इसमें पानी की बदलती और
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच नाव चलाने की क्षमता अधिक महत्वपूर्ण होती है। गति, ताकत,
तकनीक और सूझबूझ के मेल से यह खेल न केवल चुनौतीपूर्ण बनता है, बल्कि दर्शकों के लिए भी
काफी रोमांचक होता है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)