Chhattisgarh: जगदलपुर में मिला Japanese Encephalitis से पीड़ित बच्चा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, देखें डिटेल्स
Chhattisgarh के जगदलपुर में जेई (Japanese Encephalitis) बीमारी से पीड़ित एक बच्चा मिला है. धरमपुरा के रहने वाले 12 साल के बच्चे में जेई के लक्षण पाए गए, जिसे बेहतर इलाज के लिए मेकैन्ज़ा में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. बच्चे के साथ-साथ परिवार के सदस्यों का भी परीक्षण किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सी मैत्री ने बताया कि जगदलपुर में जेई का पहला मरीज शहर के धरमपुरा में मिला है. 12 साल के एक स्कूली बच्चे में जेई के लक्षण पाए गए हैं.
Japanese Encephalitis मच्छर के काटने से होने वाला एक दुर्लभ संक्रमण है जो लगभग दो लाख लोगों में से एक व्यक्ति में पाया जाता है। जापानी एन्सेफलाइटिस को आमतौर पर जापानी बुखार के नाम से भी जाना जाता है, यह एक प्रकार का दिमागी बुखार है जो वायरल संक्रमण के कारण होता है। Japanese Encephalitis एक मच्छर जनित ज़ूनोटिक वायरल बीमारी है, जो जापानी encephalitis virus (जेईवी) के कारण होती है। दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के 24 देशों में इस बीमारी का प्रकोप व्यापक है।
जेई का मुख्य वेक्टर क्यूलेक्स ट्राइटेनिओरहाइन्चस है, जो पूरे भारत में फैला हुआ है। जेई के सामान्य लक्षणों में सिरदर्द, बुखार, मानसिक भ्रम और प्रलाप शामिल हैं। तीव्र लक्षणों में आक्षेप, व्यवहार पैटर्न में परिवर्तन शामिल हैं। जेई के लिए उपलब्ध निवारक विधि जेई टीका है; कोई विशिष्ट उपचार मौजूद नहीं है लेकिन रोगसूचक रूप से मामले के प्रबंधन की सलाह दी जाती है। यह रोग मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है।