ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM मोदी आज करेंगे धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा,सरयू के पवित्र से धोया जाएगा रामलला का सिंहासन,छत्तीसगढ़ के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

breaking-news

पीएम मोदी आज करेंगे धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रतिमा स्थापित करने से एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी आज रविवार 21 जनवरी को तमिलनाडु के कई मंदिरों का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी आज धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रभु की आराधना करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी धनुषकोडी के पास बने अरिचल मुनाई भी जाएंगे। मान्यता है कि लंका विजय के लिए यहीं पर राम सेतु का निर्माण किया गया था। बता दें कोठंडारामस्वामी मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी को समर्पित है,, जिनके नाम का मतलब धनुषधारी राम होता है।

आज सरयू के पवित्र से धोया जाएगा रामलला का सिंहासन

अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को भव्य मंदिर में प्रभ श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इससे एक दिन पहले आज रविवार 21 जनवरी को रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के पवित्र जल से धोया जाएगा। बता दें यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब केवल एक दिन शेष है। रविवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का छठवां दिन है। समारोह की तैयारियां रामनगरी के साथ ही देश भर में जोरों-शोरों से चल रही हैं। मंदिर के गर्भगृह में रविवार को रामलला की अलौकिक प्रतिमा को स्‍नान कराया जाएगा। 100 से ज्‍यादा कलशों के विभिन्न औषधीय जल से रामलला को स्नान कराया जाएगा। प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सात दिनी अनुष्ठान किया जा रहा है। इसी क्रम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से दो दिन पूर्व पुष्पाधिवास के साथ शर्कराधिवास और फलाधिवास अनुष्ठान संपन्न किया गया था। इसके बाद रविवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के 6वें दिन सरयू के जल से रामलला का सिंहासन धोया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के दौर पर रहेंगे। शाह यहां राज्य में बढ़ती नक्सली घटनाओं के बीच की रोकथाम के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। बता दें 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद करीब 10 से अधिक नक्सल घटनाएं और मुठभेड़ की गतिविधियां हो चुकी हैं। ऐसे में गृह मंत्री शाह बस्तर और राजनांदगांव के इलाके के सभी पुलिस अधिक्षक और कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। वहीं अमित शाह शाम 4 बजे विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को प्रभावी विधायक बनने के गुर सिखाएंगे।

ईरान समर्थित आतंकियों के हमले में कई अ​मेरिकी सैनिक घायल

ईरान समर्थित समूहों की ओर से इराक में स्थित अल-असद अमेरिकी मिलिट्री बेस पर रॉकेट समेत बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस आतंकी हमले में कई अमेरिकी सैनिक जख्मी हुए हैं। ईरानी समर्थक आतंकी समूह का ये हमला शनिवार 20 जनवरी की शाम को किया गया। जिसकी जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से रविवार को दी गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का दूसरा और अंतिम दिन आज

भोपाल: राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन कल

भोपाल: भाजपा कार्यालय में अखंड रामायण का पाठ

भोपाल: महालोक की तर्ज पर चित्रकूट में बनेगा वनवासी रामलोक

भोपाल: नर्मदा के घाटों पर मनाई जाएगी दिवाली

MP : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते सुरक्षा के इंतजाम

भोपाल: एमपी में शीतलहर का प्रकोप जारी

Exit mobile version