Wednesday, June 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM मोदी आज करेंगे धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा,सरयू के पवित्र से धोया जाएगा रामलला का सिंहासन,छत्तीसगढ़ के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

DigitalDesk by DigitalDesk
January 21, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी आज करेंगे धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रतिमा स्थापित करने से एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी आज रविवार 21 जनवरी को तमिलनाडु के कई मंदिरों का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी आज धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रभु की आराधना करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी धनुषकोडी के पास बने अरिचल मुनाई भी जाएंगे। मान्यता है कि लंका विजय के लिए यहीं पर राम सेतु का निर्माण किया गया था। बता दें कोठंडारामस्वामी मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी को समर्पित है,, जिनके नाम का मतलब धनुषधारी राम होता है।

आज सरयू के पवित्र से धोया जाएगा रामलला का सिंहासन

अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को भव्य मंदिर में प्रभ श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इससे एक दिन पहले आज रविवार 21 जनवरी को रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के पवित्र जल से धोया जाएगा। बता दें यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब केवल एक दिन शेष है। रविवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का छठवां दिन है। समारोह की तैयारियां रामनगरी के साथ ही देश भर में जोरों-शोरों से चल रही हैं। मंदिर के गर्भगृह में रविवार को रामलला की अलौकिक प्रतिमा को स्‍नान कराया जाएगा। 100 से ज्‍यादा कलशों के विभिन्न औषधीय जल से रामलला को स्नान कराया जाएगा। प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सात दिनी अनुष्ठान किया जा रहा है। इसी क्रम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से दो दिन पूर्व पुष्पाधिवास के साथ शर्कराधिवास और फलाधिवास अनुष्ठान संपन्न किया गया था। इसके बाद रविवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के 6वें दिन सरयू के जल से रामलला का सिंहासन धोया जाएगा।

Related posts

Chief Minister Mohan Yadav

सिंहस्थ से पहले जमीन का खेल? उज्जैन मास्टर प्लान के बीच 168 एकड़ जमीन की खरीदी पर घिरे मुख्यमंत्री…कांग्रेस ने मांगा जवाब

June 23, 2026
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, डॉलर की मजबूती से बाजार पर दबाव; जानें 23 जून के ताजा भाव

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  • आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे अमित शाह
  • रायपुर में करेंगे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा
  • बस्तर, राजनांदगांव के एसपी कलेक्टर के साथ करेंगे बैठक
  • बैठक में बढ़ती नक्सल घटनाओं की करेंगे समीक्षा
  • नव निर्वाचित विधायकों को सिखाएंगे पाठ
  • शाम चार बजे विधायकों के बीच पहुंचेंगे शाह
  • विधायकों को प्रभावी विधायक बनने के सिखाएंगे गुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के दौर पर रहेंगे। शाह यहां राज्य में बढ़ती नक्सली घटनाओं के बीच की रोकथाम के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। बता दें 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद करीब 10 से अधिक नक्सल घटनाएं और मुठभेड़ की गतिविधियां हो चुकी हैं। ऐसे में गृह मंत्री शाह बस्तर और राजनांदगांव के इलाके के सभी पुलिस अधिक्षक और कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। वहीं अमित शाह शाम 4 बजे विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को प्रभावी विधायक बनने के गुर सिखाएंगे।

ईरान समर्थित आतंकियों के हमले में कई अ​मेरिकी सैनिक घायल

ईरान समर्थित समूहों की ओर से इराक में स्थित अल-असद अमेरिकी मिलिट्री बेस पर रॉकेट समेत बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस आतंकी हमले में कई अमेरिकी सैनिक जख्मी हुए हैं। ईरानी समर्थक आतंकी समूह का ये हमला शनिवार 20 जनवरी की शाम को किया गया। जिसकी जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से रविवार को दी गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का दूसरा और अंतिम दिन आज

  • सुबह 11 बजे विधानसभा में शुरू होगा कार्यक्रम
  • पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर व्याख्यान देंगे
  • चंद्राकर प्रश्न से लेकर प्रश्नकाल और प्रश्न की विषय वस्तु पर व्याख्यान देंगे
  • दूसरा सत्र दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा
  • इस सत्र में पूर्व अध्यक्ष विधानसभा प्रेम प्रकाश पाण्डेय आय-व्यय
  • वे अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा के साथ कटौती प्रस्ताव, लेखा अनुदान
  • अनुपूरक अनुदान आदि विषयों पर व्याख्यान देंगे

भोपाल: राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन कल

  • केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी करेंगे अध्यक्षता
  • सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 राज्यों का सम्मान
  • 87 भूविज्ञानिक रिपोर्टें राज्य सरकारों को सौंपी जाएंगी

भोपाल: भाजपा कार्यालय में अखंड रामायण का पाठ

  • 108 दिव्यांगजन करेंगे रामायण का पाठ
  • देश में पहली बार ब्रेल लिपि में रामायण का पाठ
  • दिव्यांगजनों को कंठस्थ है रामायण का पाठ
  • हवन-पूजन के साथ अखंड पाठ का कल समापन
  • रामनगरी से प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण

भोपाल: महालोक की तर्ज पर चित्रकूट में बनेगा वनवासी रामलोक

  • भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर हर पहलू की दिखेगी झलक
  • भगवान राम की बड़ी मूर्ति के साथ राम दरबार बनेगा
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग करेगा यह काम
  • 400 करोड़ रुपये से होगा चित्रकूट का विकास

भोपाल: नर्मदा के घाटों पर मनाई जाएगी दिवाली

  • भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजन
  • 51 हजार दीपों से मां नर्मदा का श्रृंगार होगा
  • मंत्री राकेश सिंह की हर घर से एक दीया लाने की अपील

MP : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते सुरक्षा के इंतजाम

  • भोपाल, इंदौर समेत जिलों में 400 से 500 अतिरिक्त पुलिस बल
  • नियंत्रण कक्ष से पूरे जिले की गतिविधियों पर रहेगी नजर
  • ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर GRP, RPF की रहेगी कड़ी नजर
  • इंटेलिजेंस शाखा के भोपाल, इंदौर के पुलिस आयुक्त अलर्ट
  • प्रदेश में नहीं होगी धरना प्रदर्शन की अनुमति आगामी

भोपाल: एमपी में शीतलहर का प्रकोप जारी

  • खजुराहो-जबलपुर सबसे ठंडे, कई जिलों में बारिश
  • 10 जिलों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति, नहीं निकली धूप
  • अगले दो दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
  • 31 जनवरी तक 10 बजे से ही खुलेंगे स्कूल
Post Views: 167
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version