पीएम मोदी आज करेंगे धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा
अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रतिमा स्थापित करने से एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी आज रविवार 21 जनवरी को तमिलनाडु के कई मंदिरों का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी आज धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रभु की आराधना करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी धनुषकोडी के पास बने अरिचल मुनाई भी जाएंगे। मान्यता है कि लंका विजय के लिए यहीं पर राम सेतु का निर्माण किया गया था। बता दें कोठंडारामस्वामी मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी को समर्पित है,, जिनके नाम का मतलब धनुषधारी राम होता है।
आज सरयू के पवित्र से धोया जाएगा रामलला का सिंहासन
अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को भव्य मंदिर में प्रभ श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इससे एक दिन पहले आज रविवार 21 जनवरी को रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के पवित्र जल से धोया जाएगा। बता दें यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब केवल एक दिन शेष है। रविवार को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का छठवां दिन है। समारोह की तैयारियां रामनगरी के साथ ही देश भर में जोरों-शोरों से चल रही हैं। मंदिर के गर्भगृह में रविवार को रामलला की अलौकिक प्रतिमा को स्नान कराया जाएगा। 100 से ज्यादा कलशों के विभिन्न औषधीय जल से रामलला को स्नान कराया जाएगा। प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सात दिनी अनुष्ठान किया जा रहा है। इसी क्रम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से दो दिन पूर्व पुष्पाधिवास के साथ शर्कराधिवास और फलाधिवास अनुष्ठान संपन्न किया गया था। इसके बाद रविवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के 6वें दिन सरयू के जल से रामलला का सिंहासन धोया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे अमित शाह
- रायपुर में करेंगे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा
- बस्तर, राजनांदगांव के एसपी कलेक्टर के साथ करेंगे बैठक
- बैठक में बढ़ती नक्सल घटनाओं की करेंगे समीक्षा
- नव निर्वाचित विधायकों को सिखाएंगे पाठ
- शाम चार बजे विधायकों के बीच पहुंचेंगे शाह
- विधायकों को प्रभावी विधायक बनने के सिखाएंगे गुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के दौर पर रहेंगे। शाह यहां राज्य में बढ़ती नक्सली घटनाओं के बीच की रोकथाम के साथ नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। बता दें 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद करीब 10 से अधिक नक्सल घटनाएं और मुठभेड़ की गतिविधियां हो चुकी हैं। ऐसे में गृह मंत्री शाह बस्तर और राजनांदगांव के इलाके के सभी पुलिस अधिक्षक और कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। वहीं अमित शाह शाम 4 बजे विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को प्रभावी विधायक बनने के गुर सिखाएंगे।
ईरान समर्थित आतंकियों के हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान समर्थित समूहों की ओर से इराक में स्थित अल-असद अमेरिकी मिलिट्री बेस पर रॉकेट समेत बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस आतंकी हमले में कई अमेरिकी सैनिक जख्मी हुए हैं। ईरानी समर्थक आतंकी समूह का ये हमला शनिवार 20 जनवरी की शाम को किया गया। जिसकी जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से रविवार को दी गई है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का दूसरा और अंतिम दिन आज
- सुबह 11 बजे विधानसभा में शुरू होगा कार्यक्रम
- पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर व्याख्यान देंगे
- चंद्राकर प्रश्न से लेकर प्रश्नकाल और प्रश्न की विषय वस्तु पर व्याख्यान देंगे
- दूसरा सत्र दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा
- इस सत्र में पूर्व अध्यक्ष विधानसभा प्रेम प्रकाश पाण्डेय आय-व्यय
- वे अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा के साथ कटौती प्रस्ताव, लेखा अनुदान
- अनुपूरक अनुदान आदि विषयों पर व्याख्यान देंगे
भोपाल: राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन कल
- केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी करेंगे अध्यक्षता
- सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 राज्यों का सम्मान
- 87 भूविज्ञानिक रिपोर्टें राज्य सरकारों को सौंपी जाएंगी
भोपाल: भाजपा कार्यालय में अखंड रामायण का पाठ
- 108 दिव्यांगजन करेंगे रामायण का पाठ
- देश में पहली बार ब्रेल लिपि में रामायण का पाठ
- दिव्यांगजनों को कंठस्थ है रामायण का पाठ
- हवन-पूजन के साथ अखंड पाठ का कल समापन
- रामनगरी से प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण
भोपाल: महालोक की तर्ज पर चित्रकूट में बनेगा वनवासी रामलोक
- भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर हर पहलू की दिखेगी झलक
- भगवान राम की बड़ी मूर्ति के साथ राम दरबार बनेगा
- नगरीय विकास एवं आवास विभाग करेगा यह काम
- 400 करोड़ रुपये से होगा चित्रकूट का विकास
भोपाल: नर्मदा के घाटों पर मनाई जाएगी दिवाली
- भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजन
- 51 हजार दीपों से मां नर्मदा का श्रृंगार होगा
- मंत्री राकेश सिंह की हर घर से एक दीया लाने की अपील
MP : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते सुरक्षा के इंतजाम
- भोपाल, इंदौर समेत जिलों में 400 से 500 अतिरिक्त पुलिस बल
- नियंत्रण कक्ष से पूरे जिले की गतिविधियों पर रहेगी नजर
- ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर GRP, RPF की रहेगी कड़ी नजर
- इंटेलिजेंस शाखा के भोपाल, इंदौर के पुलिस आयुक्त अलर्ट
- प्रदेश में नहीं होगी धरना प्रदर्शन की अनुमति आगामी
भोपाल: एमपी में शीतलहर का प्रकोप जारी
- खजुराहो-जबलपुर सबसे ठंडे, कई जिलों में बारिश
- 10 जिलों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति, नहीं निकली धूप
- अगले दो दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
- 31 जनवरी तक 10 बजे से ही खुलेंगे स्कूल





