राम मंदिर के चढ़ावा और दान में कथित गड़बड़ी के मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या बार एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। आपात बैठक में अधिवक्ताओं ने तय किया कि इस मामले के किसी भी आरोपी की ओर से कोई वकील पैरवी नहीं करेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता आरोपियों का मुकदमा लड़ता है तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उसकी बार की सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है। बैठक में मामले की सीबीआई जांच कराने और ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर याचिका दायर करने का भी निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन का कहना है कि यह फैसला श्रद्धालुओं की आस्था और न्याय के हित में लिया गया है।
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन
-
By DigitalDesk
- Categories: उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार
- Tags: #RamMandir #Ayodhya #RamMandirDonation #AyodhyaBarAssociation #BreakingNews #IndiaNews
Related Content
शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट
By
DigitalDesk
September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?
By
DigitalDesk
September 15, 2026
सेवा से संकल्प तक… मोदी के 25 साल के सफर को MP में जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी
By
DigitalDesk
September 15, 2026
उज्जैन को मिल रहे विकास के नए ‘पंख’, सिंहस्थ से पहले हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी तैयारी
By
DigitalDesk
September 15, 2026