अनुराग जैन नीति आयोग के CEO…जानें कौन हैं अशोक बर्णवाल, जो संभालेंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव की कुर्सी

Anurag Jain appointed CEO of NITI Aayog Ashok Barnwal new CS of Madhya Pradesh

 

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हुआ है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वहीं राज्य सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने अनुराग जैन की नियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।

  1. एमपी प्रशासन में बड़ा फेरबदल
  2. अनुराग जैन को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी
  3. अशोक बर्णवाल संभालेंगे मुख्य सचिव की कमान
  4. सेवा विस्तार की अटकलों पर लगा विराम
  5. 1991 बैच के IAS बर्णवाल को नई जिम्मेदारी

1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन का मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक था। उन्हें पहले ही एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल चुका था। अब नीति आयोग के CEO बनने के साथ ही मुख्य सचिव पद पर दोबारा सेवा विस्तार की सभी अटकलों पर विराम लग गया है। वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से नई जिम्मेदारी संभालेंगे।अनुराग जैन अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। इससे पहले वे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। बुनियादी ढांचा, औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक सुधारों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें नीति आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन हैं अशोक बर्णवाल? जानिए मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव का प्रशासनिक सफर
  1. 1991 बैच के वरिष्ठ IAS को बड़ी जिम्मेदारी
  2. अनुभवी अधिकारी अशोक बर्णवाल बने मुख्य सचिव
  3. स्वास्थ्य से प्रशासन तक संभाले कई अहम विभाग
  4. तीन जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं बर्णवाल
  5. 31 जनवरी 2027 तक रहेगा कार्यकाल

मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी बर्णवाल, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किए गए अनुराग जैन की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। इसके अलावा वे भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ ही वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मोहन सरकार ने उन्हें अब मध्यप्रदेश के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

झारखंड मूल के अशोक बर्णवाल का जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ था। उन्होंने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। प्रशासनिक सेवा में उनके पास तीन दशक से अधिक का अनुभव है और वे स्वास्थ्य, वन, पर्यावरण, कृषि, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रशासन जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में काम कर चुके हैं।

अशोक बर्णवाल गुना, शहडोल और देवास के जिला कलेक्टर भी रह चुके हैं। उनकी पहचान एक बेदाग, परिणामोन्मुख और कुशल प्रशासक के रूप में रही है। वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ दोनों के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।

सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा राज्य की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी। अशोक बर्णवाल का कार्यकाल 31 जनवरी 2027 तक रहेगा। अशोक बर्णवाल की पहचान एक बेदाग, तेजतर्रार और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में रही है। उन्होंने स्वास्थ्य, वन, पर्यावरण, कृषि, पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में लंबे समय तक कार्य किया है।

अशोक बर्णवाल इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दोनों के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव, तकनीकी दक्षता और जनहित आधारित कार्यशैली के कारण राज्य सरकार ने उन पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट भी की।

इस बदलाव के साथ मध्य प्रदेश के प्रशासनिक नेतृत्व में नया अध्याय शुरू हो गया है। अनुराग जैन अब राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि अशोक बर्णवाल राज्य के प्रशासनिक तंत्र की कमान संभालकर सरकार की प्रमुख योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन का नेतृत्व करेंगे। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version