Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

गर्मियों में मोबाइल हो रहा है ओवरहीट? अपनाएं ये आसान टिप्स…मिनटों में राहत….जानें स्मार्ट मोबाइल फोन की हीटिंग से बचने के आसान उपाय

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
Mobile Overheating in Summer
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गर्मियों में मोबाइल फोन हो रहा है ओवरहीट? अपनाएं ये आसान टिप्स, मिनटों में मिलेगा राहत

स्मार्टफोन की हीटिंग से बचने के आसान उपाय, बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों रहेंगे बेहतर

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

देशभर में बढ़ती गर्मी के साथ अब एक आम समस्या तेजी से सामने आ रही है—स्मार्टफोन का ओवरहीट होना। तेज तापमान का असर न सिर्फ इंसानों पर बल्कि आपके फोन पर भी पड़ता है। ज्यादा गर्म होने से मोबाइल फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है, परफॉर्मेंस धीमी हो जाती है और लंबे समय में डिवाइस को नुकसान भी पहुंच सकता है। हालांकि कुछ आसान आदतें अपनाकर आप इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं और अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।

स्क्रीन ब्राइटनेस रखें कंट्रोल में

मोबाइल  फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खपत करती है और यही हीटिंग का बड़ा कारण बनती है। जब आप ब्राइटनेस को ज्यादा रखते हैं, तो फोन को अधिक पावर की जरूरत होती है, जिससे तापमान बढ़ता है। गर्मियों में ऑटो-ब्राइटनेस या कम ब्राइटनेस का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। खासकर तेज धूप में जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस बढ़ाने से बचें।

एयरप्लेन मोड का करें स्मार्ट इस्तेमाल

कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाइल फोन लगातार सिग्नल खोजता रहता है, जिससे डिवाइस पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और मोबाइल गर्म होने लगता है। ऐसे में कुछ समय के लिए एयरप्लेन मोड ऑन करना फायदेमंद होता है। इससे फोन को आराम मिलता है और तापमान धीरे-धीरे कम हो जाता है।

ओवरचार्जिंग से बनाएं दूरी

मोबाइल  फोन को 100% चार्ज होने के बाद भी लंबे समय तक चार्जिंग पर लगाए रखना हीटिंग की एक बड़ी वजह है। इससे बैटरी पर दबाव बढ़ता है और डिवाइस का तापमान भी बढ़ता है। कोशिश करें कि फोन को 90-95% तक चार्ज करें और फुल चार्ज होते ही चार्जर हटा दें। इससे बैटरी की लाइफ भी बढ़ेगी और हीटिंग भी कम होगी।

बैक कवर हटाकर करें इस्तेमाल

मोटे रबर या प्लास्टिक के कवर फोन की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते, जिससे हीट अंदर ही जमा हो जाती है।
अगर फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो कुछ समय के लिए बैक कवर हटा दें। इससे हीट जल्दी बाहर निकलती है और फोन ठंडा हो जाता है।

सीधी धूप में इस्तेमाल से बचें

गर्मियों में सीधे सूरज की रोशनी में फोन इस्तेमाल करना सबसे बड़ा कारण है ओवरहीटिंग का। धूप में फोन चलाने से स्क्रीन ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ती है और प्रोसेसर पर भी दबाव बढ़ता है। इसलिए कोशिश करें कि मोबाइल  फोन का इस्तेमाल छांव या ठंडी जगह पर ही करें, खासकर गेमिंग या वीडियो देखने के दौरान। गर्मियों में स्मार्टफोन की देखभाल थोड़ी सी समझदारी मांगती है। अगर आप इन आसान टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो न सिर्फ आपका फोन ठंडा रहेगा बल्कि उसकी परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ भी लंबे समय तक बेहतर बनी रहेगी।

Post Views: 105
Tags: #Mobile Overheating in Summer #Easy Tips #Smartphone Heating #Smartphone Overheating #Phone Battery Draining Due to Overheating #Screen Brightness
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version