Monday, September 28, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन का विनिर्माण उद्योग तकनीक और स्वचालन से बदल रहा है: वाशिंगटन पोस्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन का विनिर्माण उद्योग तकनीक और स्वचालन से बदल रहा है: वाशिंगटन पोस्ट

default

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिकी अखबार ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने हाल ही में एक लेख प्रकाशित किया है, जिसमें चीन के
विनिर्माण उद्योग में हो रहे बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार,
स्वचालन, नवाचारी डिजाइन और कुशल लॉजिस्टिक्स जैसे कई कारक चीन के विनिर्माण उद्योग
को अधिक से अधिक उच्च-तकनीकी उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद कर रहे
हैं।

लेख में पेइचिंग की एक अत्यधिक स्वचालित ऑटोमोबाइल फैक्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा गया
है कि औद्योगिक रोबोट, मानव रहित परिवहन उपकरण और स्वचालित उत्पादन प्रणालियां अब
बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रक्रिया का हिस्सा बन चुकी हैं। अमेरिकी ऑटो उद्योग सलाहकार
माइकल डन ने कहा कि चीन का ऑटो उद्योग स्वचालन और रोबोटिक्स का व्यापक इस्तेमाल
कर उत्पादन दक्षता बढ़ा रहा है और अब उसके पास दुनिया की कुछ सबसे उन्नत कार फैक्ट्रियां
हैं।

Related posts

Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच मैथिली ठाकुर का नीदरलैंड्स दौरा चर्चा में, RJD के सवालों के बाद Rolls-Royce पर भी विवाद

Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच मैथिली ठाकुर का नीदरलैंड्स दौरा चर्चा में, RJD के सवालों के बाद Rolls-Royce पर भी विवाद

September 28, 2026
भारत को मिला नया रेल रास्ता, पाकिस्तान को बायपास कर ईरान के रास्ते रूस और मध्य एशिया तक पहुंचेगा भारत

भारत को मिला नया रेल रास्ता, पाकिस्तान को बायपास कर ईरान के रास्ते रूस और मध्य एशिया तक पहुंचेगा भारत

September 28, 2026

रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव केवल ऑटो उद्योग तक सीमित नहीं है। पहले चीन में बने उत्पाद
मुख्य रूप से कपड़े और खिलौनों जैसे श्रम-गहन क्षेत्रों के लिए जाने जाते थे। लेकिन अब अधिक से
अधिक चीनी कंपनियां नई ऊर्जा वाहन, रोबोटिक्स और अन्य उच्च-तकनीकी उद्योगों में तेजी से
आगे बढ़ रही हैं।

इसी के साथ, वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीनी विनिर्माण की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ रही है।
‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के आंकड़ों का हवाला
देते हुए कहा कि चीन वर्तमान में वैश्विक विनिर्माण मूल्यवर्धन में लगभग 30 प्रतिशत का
योगदान देता है। यह वर्ष 2010 की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है और अमेरिका, जर्मनी, जापान
तथा दक्षिण कोरिया के संयुक्त योगदान से भी अधिक है।

लेख में यह भी कहा गया है कि चीनी निर्मित वस्तुओं की प्रतिस्पर्धात्मकता के स्रोत अब बदल रहे
हैं। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि चीनी कंपनियां बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए पारंपरिक
लागत लाभ के बजाय तकनीकी प्रगति, उत्पादों के बेहतर प्रदर्शन और बेहतर मूल्य-गुणवत्ता
अनुपात पर अधिक निर्भर हो रही हैं।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) की एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री
लुईस कुइस ने कहा कि चीन ने तकनीकी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण प्रगति की हैं। उन्होंने कहा कि
चीनी कंपनियां मजबूत और तेजी से विकसित हो रही हैं और उनके उत्पाद कीमत और गुणवत्ता के
बीच बेहतर संतुलन के कारण मजबूत प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, स्वचालन चीनी विनिर्माण उद्योग की दक्षता को और बढ़ा रहा है। हाल के वर्षों
में चीनी कारखानों में सहयोगी रोबोट, स्वचालित परिवहन प्रणालियां और मशीन विज़न आधारित
गुणवत्ता निरीक्षण उपकरण बड़े पैमाने पर तैनात किए गए हैं। अत्यधिक स्वचालित चीनी ऑटो
फैक्ट्रियों की उत्पादन लागत अमेरिका या यूरोप की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत तक कम हो
सकती है।

लेख में विशेष रूप से कहा गया है कि यह दक्षता लाभ कम लागत वाले श्रम की वजह से नहीं है।
इसके पीछे मुख्य कारण आपूर्ति श्रृंखला का उच्च संकेंद्रण, उत्पादन प्रक्रियाओं का अनुकूलन और
बढ़ता स्वचालन स्तर है। पेइचिंग की एक कार फैक्ट्री में करीब 700 रोबोट मिलकर काम करते हैं
और औसतन हर 76 सेकंड में एक नई कार उत्पादन लाइन से बाहर निकलती है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, चीनी विनिर्माण उद्योग पुराने पैमाने और लागत लाभ से आगे
बढ़कर तकनीक, दक्षता और औद्योगिक श्रृंखला के बेहतर समन्वय जैसे नए लाभों की ओर बढ़
रहा है। जैसे-जैसे अधिक चीनी कंपनियां उच्च-तकनीकी और उच्च-मूल्य वर्धित उद्योगों में प्रवेश
कर रही हैं, वैश्विक बाजार में चीन में बने उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त भी अधिक स्पष्ट होती
जा रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #China #ChinaManufacturing #Automation #Robotics #Technology #ManufacturingIndustry #Innovation #GlobalEconomy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version