चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 13 नवंबर को घोषणा की कि
एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) का 33वां
अनौपचारिक शिखर सम्मेलन 18 से 19 नवंबर तक शनचेन में
आयोजित होगा, जिसका मुख्य विषय एशिया-प्रशांत समुदाय का
निर्माण कर समान समृद्धि बढ़ाना है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग
इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे और भाषण देंगे।
गौरतलब है कि एपेक व्यापार शिखर सम्मेलन 17 से 18 नवंबर
तक शनचेन में आयोजित होगा, जिस का मुख्य विषय एक साथ
समृद्धि बढ़ाकर भविष्य जीतना है। राष्ट्रपति शी उद्घाटन समारोह में
भाग लेकर मुख्य भाषण देंगे।
सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी विभिन्न आर्थिक समुदायों के
नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित करेंगे
और विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय भेंटवार्ता करेंगे।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)