चीनी मीडिया उद्योग विकास रिपोर्ट (2026) जारी हुई

“मीडिया नीला पत्रः चीनी मीडिया उद्योग विकास रिपोर्ट (2026)”हाल
ही में जारी की गयी। इसमें कहा गया कि वर्ष 2025 में चीनी
मीडिया उद्योग का कुल उत्पादन मूल्य 36 ख़रब 67 अरब 85
करोड़ 50 लाख युवान रहा, जो साल के आधार पर 6.79 प्रतिशत से
बढ़ा।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि इंटरनेट मार्केटिंग सर्विस आय स्थिरता
से मीडिया उद्योग के उत्पादन मूल्य के पहले स्थान पर रही।
इंटरनेट पर ज्ञापन की आय मोबाइल डेटा तथा इंटरनेट कारोबार को
पार कर मीडिया उद्योग का दूसरा सब से बड़ा आय स्रोत बन गया।
इसके साथ इंटरनेट मीडिया, ऑफ़लाइन सांस्कृतिक व पर्यटन उद्योग
तथा एआई उत्पादों की स्पर्द्धा से परंपरागत टीवी, रेडियो, पुस्तक व
पत्रिका का उत्पादन मूल्य निरतंर गिरता रहा।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि चतुर्मुखी प्लैटफॉर्म, वीडियो प्लैटफॉर्म और
ऑडियो प्लैटफॉर्म आदि प्लैटफॉर्म मीडिया परिपक्व वितरण
एल्गोरिथ्म और संचालन व्यवस्था पर निर्भर रहकर नयी किस्म वाले
मुख्यधारा मीडिया के विषयों के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बन
गया। प्लैटफॉर्म मीडिया ट्रैफ़िक सपोर्ट‌ और मुद्रीकरण चैनल के निर्माण
से कॉन्टेंट क्रिएटर्स को उनकी विशेषताओं के अनुसार मूल्य उत्पादन
पूरा करने देता है।

रिपोर्ट ने जोर दिया कि एआई सशक्तिकरण मीडिया की तकनीकी प्रगति
नहीं है, बल्कि मीडिया के आंतरिक तर्क में एक व्यवस्थित बदलाव है।
भावी मीडिया का केंद्रीय कार्य एल्गोरिथ्म से असंख्य सूचनाएं पैदा
करने के वातारण में निरंतर सत्यापन योग्य और पता लगाने योग्य
सार्वजनिक तथ्य प्रस्तुत करना है।

यह रिपोर्ट छिंगहुआ विश्वविद्यालय, सीएमजी के अधीन केंद्रीय टीवी
अध्ययन और आदि संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गयी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

 

 

Exit mobile version