चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 अक्तूबर को राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में
चीन की यात्रा पर आए टोगो की मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष फ़ॉरे एसोज़िमना ग्नासिंगबे से
मुलाकात की। दोनों नेताओं ने चीन-टोगो संबंधों को नए युग में साझे भविष्य वाले समुदाय
तक बढ़ाने की घोषणा की।
मुलाकात में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और टोगो के बीच पारंपरिक मित्रता का मजबूत
आधार है। कई वर्षों से दोनों देशों के बीच सहयोग घनिष्ठ हो रहा है और लोगों के बीच
मित्रता बढ़ रही है। इससे नए युग में सभी मौसम के अनुरूप चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले
समुदाय के निर्माण में यादगार अध्याय लिखा गया।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और टोगो के मैत्रीपूर्ण सहयोग से संबंधित अवधारणा मिलती-
जुलती है। दोनों पक्षों को विभिन्न स्तरीय आवाजाही व राष्ट्रीय शासन के अनुभव में आदान-
प्रदान मजबूत करने के साथ मुख्य हितों व अहम चिंता से जुड़े मुद्दों पर मज़बूती से एक दूसरे
का समर्थन करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में चीन और टोगो के रुख भी
समान हैं। दोनों देशों को बहुपक्षीय सहयोग मजबूत कर वैश्विक शासन में सुधार बढ़ाना
चाहिए, ताकि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बढ़ सके।
वहीं, फ़ॉरे एसोज़िमना ग्नासिंगबे ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी शैली
वाले आधुनिकीकरण के निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हासिल हुई। अगले साल दोनों देशों के
बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। टोगो चीन के साथ
आपसी विश्वास, संपर्क और आपसी लाभ वाला सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि नए युग में
टोगो-चीन साझे भविष्य वाले समुदाय का समान निर्माण किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





