चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देशभर के किसानों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं

नौवें  चीनी किसान फसल उत्सव के अवसर पर, सीपीसी केंद्रीय समिति के
महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग
ने सीपीसी केंद्रीय समिति की ओर से देश भर के किसानों और "कृषि, ग्रामीण क्षेत्रों
और किसानों से जुड़े कार्यों  के मोर्चे पर काम कर रहे साथियों को उत्सव की
शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दीं।

शी चिनफिंग ने बताया कि इस वर्ष, चीन में ग्रीष्मकालीन अनाज का उत्पादन एक
नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है, प्रारंभिक धान का उत्पादन स्थिर बना हुआ है,
और शरद ऋतु में अनाज की बंपर फसल की उम्मीद है।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि सभी स्तरों पर सीपीसी समितियों और
सरकारों को सीपीसी केंद्रीय समिति के निर्णयों और योजनाओं को गंभीरता से
लागू करना चाहिए, ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक पुनरुद्धार को ठोस रूप से बढ़ावा
देना चाहिए, कृषि को मजबूत करने, किसानों को लाभ पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों
को समृद्ध बनाने वाली नीतियों की प्रभावशीलता में सुधार करना चाहिए, व्यापक
कृषि उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना
चाहिए, किसानों के लिए अपनी आय बढ़ाने और समृद्ध होने के रास्ते व्यापक
बनाने चाहिए, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रहने योग्य, काम करने योग्य
और सुंदर गांवों का निर्माण करना चाहिए और अधिक से अधिक किसानों के
जीवन को सुखी और बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

Exit mobile version