शी चिनफिंग ने आठवें चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच को बधाई पत्र भेजा

8वां चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच 4 सितंबर को रूस के
व्लादिवोस्तोक में आयोजित किया गया। चीनी राष्ट्रपति शी
चिनफिंग ने मंच को बधाई पत्र भेजा।

शी चिनफिंग ने बताया कि इस वर्ष चीन-रूस रणनीतिक
समन्वय साझेदारी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ और चीन
और रूस के बीच सद्भावना और मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि पर
हस्ताक्षर की 25वीं वर्षगांठ है। जटिल और बदलती

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच, चीन और रूस के बीच नए
युग के लिए व्यापक रणनीतिक समन्वय साझेदारी उच्च स्तर
पर विकसित हुई है, और चीन-रूस ऊर्जा सहयोग ने फलदायी
परिणाम दिए हैं, जिससे दोनों देशों के साझे विकास को प्रभावी
ढंग से बढ़ावा मिला है और यह पारस्परिक रूप से लाभकारी
सहयोग का एक मॉडल बन गया है।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा परिदृश्य में गहन समायोजन हो रहे हैं,
जिनमें अवसर और चुनौतियां आपस में जुड़ी हुई हैं। चीन ऊर्जा
सहयोग को लगातार गहरा करने और ऊर्जा उत्पादन श्रृंखला
और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता और सुचारू संचालन को
संयुक्त रूप से बनाए रखने के लिए रूस के साथ काम करने को
तैयार है।

ठीक उसी दिन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी 8वें
चीन-रूस ऊर्जा व्यापार मंच को बधाई पत्र भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

Exit mobile version