चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 नवंबर की सुबह शनचन में एपेक
नेताओं की अनौपचारिक बैठक के लिए आये थाईलैंड के प्रधान मंत्री
अनुतिन चरणविराकुल से भेंट की।
शी ने कहा कि एक दूसरे के विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार के नाते
चीन और थाईलैंड को निरंतर पारस्परिक राजनीतिक विश्वास मजबूत
कर एकता व समन्वय घनिष्ठ बनाना चाहिए। यह दोनों देशों की
जनता के मूल हितों और समान प्रतीक्षा में है। चीन थाईलैंड के साथ
अपने अपने आधुनिकीकरण के रास्ते पर एक साथ आगे बढ़ते हुए
चीन-थाईलैंड साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण अधिक ऊंचे
स्तर पर बढ़ाने और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि के
लिए अधिक बड़ा योगदान देने को तैयार है।
शी ने बल दिया कि दोनों देशों को सरकारों, पार्टियों तथा विधान
सभाओं की आवाजाही घनिष्ठ बनाकर एक साथ रणनीतिक हितों की
सुरक्षा करनी चाहिए। चीन-थाईलैंड आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का
मर्म पारस्परिक लाभ और समान विकास है। दोनों पक्षों को
रणनीतिक जुड़ाव को मजबूत बनाना चाहिए। इसके साथ दोनों पक्षों
को ऑनलाइन सट्टेबाजी और दूर संचार धोखाधड़ी आदि आपराधिक
गतिविधियों पर अधिक सख्त प्रहार करना चाहिए। इसके अलावा
दोनों पक्षों को बहुपक्षीय समन्वय भी मजबूत करना चाहिए। चीन
थाईलैंड-कंबोडिया सम्बंध के सुधार के लिए सकारात्मक भूमिका
निभाने को तैयार है।
अनुतिन चरणविराकुल ने कहा कि थाईलैंड चीन के साथ उच्च स्तरीय
आवाजाही बरकरार रखने और विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने का
उत्सुक है। थाईलैंड ऑनलाइन सट्टेबाजी और दूर संचार धोखाधडी
आदि सीमा पार अपराधों पर डटकर प्रहार करेगा। थाईलैंड चीन द्वारा
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा टक्कर में रचनात्मक भूमिका निभाने की प्रशंसा करता है।
(वेइतुंग)





