Saturday, November 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

वांग यी ने बताईं एपेक बैठक की बड़ी उपलब्धियां, चीन-रूस-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय मुलाकात को बताया ऐतिहासिक

DigitalDesk by DigitalDesk
November 20, 2026
in मुख्य समाचार
0
वांग यी ने बताईं एपेक बैठक की बड़ी उपलब्धियां, चीन-रूस-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय मुलाकात को बताया ऐतिहासिक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

19 नवंबर को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और
विदेश मंत्री वांग यी ने शनचन में चीनी और विदेशी पत्रकारों को एपेक नेताओं की 33वीं
अनौपचारिक बैठक और इससे जुड़ी गतिविधियों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।

वांग यी ने कहा कि इस साल चीन एपेक का मेजबान देश है। पूरे साल चीन ने अपनी
जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए एपेक की 321 बैठकों और कार्यक्रमों का सफल
आयोजन किया। इनमें विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं के 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने
हिस्सा लिया। यह एपेक के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। इन बैठकों
और कार्यक्रमों से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को नई गति मिली है। इसके अलावा,
अलग-अलग क्षेत्रों की मंत्रिस्तरीय बैठकों में 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल
हुईं। पूरे साल खुलेपन, नवाचार और सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

Which Congress leader called Owaisi impotent

कांग्रेस की किस नेत्री ने ओवैसी को कहा नामर्द… पवन खेड़ा की पत्नी पर भी साधा था निशाना

November 20, 2026
Yogi journey

मुख्यमंत्री योगी की माँ का निधन: मां गांव में रहीं, बेटा देश के सबसे बड़े सूबे का मुख्यमंत्री बना… सत्ता के शिखर तक पहुंचा योगी का सफर, लेकिन मां के लिए हमेशा अजय ही रहे

November 20, 2026

वांग यी ने बताया कि खुलेपन के क्षेत्र में व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान ;सूचो घोषणा
जारी की गई। इसमें क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने और एशिया-प्रशांत मुक्त
व्यापार क्षेत्र के निर्माण की दिशा में प्रयास तेज करने पर सहमति जताई गई। वहीं,
नवाचार के क्षेत्र में डिजिटल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े मंत्रियों की बैठक में ;छंगतू
घोषणा; जारी हुई। इसमें डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए
एशिया-प्रशांत समुदाय के विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसी तरह, मानव
संसाधन मंत्रियों की बैठक में ;नानचिंग घोषणा; जारी की गई, जिसमें लोगों के कौशल
विकास, रोजगार, आजीविका में सुधार और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई। इसके
अलावा, 19 नवंबर को आयोजित एपेक सीईओ शिखर सम्मेलन में ;शनचन पहल; भी पेश
की गई। इसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कारोबारी समुदाय से मिलकर एक मजबूत और साझा
एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वांग यी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात का भी जिक्र
किया। उन्होंने कहा कि तीनों नेताओं ने वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता से जुड़े अहम
मुद्दों पर गहन चर्चा की। उनके मुताबिक, तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की यह पहली
त्रिपक्षीय बैठक थी, जिसका ऐतिहासिक महत्व है। बैठक का माहौल खुला, मैत्रीपूर्ण और
रचनात्मक रहा। इस दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी और एक ;शांति घोषणा; जारी की
गई। इसका मुख्य उद्देश्य मिलकर विश्व शांति बनाए रखना और प्रमुख शक्तियों के बीच
संबंधों में रणनीतिक स्थिरता को बढ़ावा देना है।

वांग यी ने इस मुलाकात को एक अभूतपूर्व ऐतिहासिक बैठक बताया। उन्होंने कहा कि
प्रमुख शक्तियों के आपसी संबंधों का असर पूरी दुनिया की स्थिति और वैश्विक रणनीतिक
स्थिरता पर पड़ता है। तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की इस पहली आमने-सामने की बैठक ने
उनके बीच उच्चस्तरीय संवाद का नया अध्याय खोला है। साथ ही, नए दौर में प्रमुख
शक्तियों के बीच बातचीत और सहयोग के लिए एक नई राह भी दिखाई है। इसे
अंतरराष्ट्रीय संबंधों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह बैठक प्रमुख शक्तियों की जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। आज दुनिया में
तेजी से बदलाव हो रहे हैं और कई तरह के जोखिम और चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे
में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति और स्थिरता की अपेक्षाएं बढ़ रही हैं। साथ ही, प्रमुख
शक्तियों के बीच संवाद और तालमेल की जरूरत भी पहले से ज्यादा महसूस की जा रही है।
वांग यी के मुताबिक, तीनों नेताओं ने आमने-सामने की बातचीत में अपने-अपने
रणनीतिक रुख स्पष्ट किए। उन्होंने टकराव और संघर्ष से बचने तथा शांतिपूर्ण सह-
अस्तित्व बनाए रखने की इच्छा जताई। इसके साथ ही, ऐसे संबंध विकसित करने पर जोर
दिया गया, जिनमें समग्र स्थिरता, संतुलित विकास और आपसी लाभ को प्राथमिकता
मिले। इससे न केवल तीनों देशों, बल्कि पूरी दुनिया को फायदा हो सकता है।

वांग यी ने इस बैठक को गहन संवाद और रचनात्मक बातचीत का उदाहरण भी बताया।
उन्होंने कहा कि बैठक में जारी ;शांति घोषणा ; में तीनों पक्षों के बीच बनी सहमति को
शामिल किया गया है। वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने और विश्व शांति

एवं स्थिरता बनाए रखने के लिहाज से यह एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि
चीन, रूस और अमेरिका के साथ मिलकर तीनों नेताओं की बैठक में बनी सहमतियों को
पूरी तरह लागू करने की दिशा में काम करेगा। इसके लिए तीनों देशों के संबंधित विभागों
के बीच लगातार संवाद और समन्वय बनाए रखा जाएगा, ताकि बेहतर दुनिया के निर्माण
के साझा लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #WangYi #APEC2026 #China #Russia #America #XiJinping #VladimirPutin #DonaldTrump #WorldPolitics #GlobalCooperation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version