Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

West Bengal Assembly Elections 2026 : प्रचार के बीच सामने आया पीएम मोदी का ये अनोखा अंदाज… झालमुड़ी खाकर बोले ‘मैं प्याज खाता हूं दिमाग नहीं’

DigitalDesk by DigitalDesk
April 20, 2026
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
West Bengal Assembly Elections 2026
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झालमुड़ी वाला ब्रेक बना चुनावी चर्चा का केंद्र, पीएम मोदी ने रोकी गाड़ी और पहुंचे आम दुकानदार के पास

बंगाल चुनाव 2026 में प्रचार के बीच प्रधानमंत्री का अनोखा अंदाज, झारग्राम में विक्रम साव की दुकान पर 10 रुपये की झालमुड़ी खाकर जीता लोगों का दिल

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

West Bengal Assembly Elections 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक साधारण लेकिन बेहद खास पल सुर्खियों में आ गया है। चुनावी सभाओं और राजनीतिक भाषणों के बीच उनका यह ‘झालमुड़ी ब्रेक’ अब आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।  रविवार को पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कई जनसभाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उनका काफिला झारग्राम से हेलीपैड की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक कॉलेज मोड़ के पास काफिला रुक गया। सुरक्षा और प्रोटोकॉल के बीच अचानक हुई इस हलचल ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया। कुछ ही पलों में यह स्पष्ट हो गया कि प्रधानमंत्री खुद अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे एक छोटे से ठेले की ओर बढ़ रहे हैं। यह ठेला था विक्रम साव का, जो वहां झालमुड़ी बेचते हैं।

“भैया, मुझे झालमुड़ी खिलाओ”

प्रधानमंत्री ने दुकान के पास पहुंचते ही सहज अंदाज में कहा—“भैया, मुझे झालमुड़ी खिलाओ।” यह सुनकर दुकानदार विक्रम साव पहले तो चौंक गये, फिर संभलते हुए बोले कि आप जितने का कहेंगे, उतने की बना देंगे। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए पूछा—“अच्छा वाला कितने में देते हो?” दुकानदार ने जवाब दिया—10 और 20 रुपये। प्रधानमंत्री ने तुरंत 10 रुपये की झालमुड़ी बनाने को कहा और अपनी जेब से पैसे निकालकर उन्हें देने लगे। हालांकि विक्रम साव पैसे लेने में हिचकिचा रहे थे। उन्होंने कहा कि “आपका आना ही हमारे लिए बड़ी बात है।” लेकिन प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि “ऐसे नहीं चलेगा” और उन्हें पैसे थमा दिए।

दुकान पर खड़े होकर खाई झालमुड़ी

झालमुड़ी तैयार होने के दौरान भी पीएम मोदी और दुकानदार के बीच हल्की-फुल्की बातचीत चलती रही। विक्रम साव ने पूछा कि क्या वे प्याज और मिर्च खाते हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया—“हां, प्याज-मिर्च खाता हूं, किसी का सिर नहीं।” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का हो गया। इसके बाद पीएम मोदी ने दुकान पर ही खड़े होकर झालमुड़ी का स्वाद लिया।

बच्चों और महिलाओं के बीच खास पल

प्रधानमंत्री के इस अचानक पड़ाव की खबर कुछ ही मिनटों में आसपास फैल गई। देखते ही देखते वहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुट गई। पीएम मोदी ने कुछ बच्चों को अपने हाथों से झालमुड़ी भी दी। यह दृश्य किसी राजनीतिक कार्यक्रम से ज्यादा एक मानवीय जुड़ाव का प्रतीक बन गया। कई महिलाएं अपने बच्चों को आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री से मिलने और उनसे कुछ पाने की कोशिश करती नजर आईं। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। खुद प्रधानमंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पल को साझा करते हुए लिखा कि व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच झालमुड़ी का आनंद लिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे सहज और मानवीय क्षण चुनावी माहौल में नेताओं की छवि को आम जनता के करीब लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कौन हैं विक्रम साव?

इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में रहे विक्रम साव अब चर्चा का विषय बन चुके हैं। वे मूल रूप से गया के रहने वाले हैं और रोज़गार के लिए झारग्राम में झालमुड़ी की दुकान चलाते हैं। विक्रम साव का कहना है कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि देश के प्रधानमंत्री उनकी छोटी सी दुकान पर आए और उनके हाथ की बनी झालमुड़ी खाई। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा और यादगार पल बताया।

चुनावी रणनीति या मानवीय जुड़ाव?

जहां एक ओर विपक्ष इसे चुनावी रणनीति के रूप में देख रहा है, वहीं आम जनता के लिए यह एक ऐसा पल बन गया है जिसने राजनीति के औपचारिक चेहरे के पीछे छिपे एक सरल  व्यक्तित्व को सामने लाया है। बहरहाल, बंगाल चुनाव के बीच यह ‘झालमुड़ी ब्रेक’ सिर्फ एक छोटा सा पड़ाव नहीं, बल्कि एक बड़ा संदेश बन गया है—कि राजनीति के बीच भी आम लोगों से जुड़ाव ही सबसे बड़ी ताकत है।

Post Views: 223
Tags: #West Bengal Assembly Elections 2026#West Bengal Assembly Elections and Prime Minister Modi #pm modi unique style #people heart by eating Jhalmuri
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version