Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने लगाई महाकाल के दरबार में अर्जी, अनुष्का संग भस्म आरती में हुए शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
March 4, 2023
in धर्म, भोपाल, मुख्य समाचार, शहर और राज्य
0
Virat Kohli Baba Mahakal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली शनिवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के संग उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किये और भस्म आरती में शामिल हुए। इसके साथ ही महाकाल का अभिषेक भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विराट कोहली का भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छा फॉर्म नहीं रहा। ऐसे में अब टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अहमदाबाद टेस्ट मैच में जीत दर्ज करना होगी। इस हार के बाद विराट कोहली अगले मैच में जीत का आशीर्वाद लेने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और हाजरी लगाई। विराट और अनुष्का भस्म आरती में भी शामिल हुए।

  • अनुष्का संग महाकाल के दरबार में पहुंचे विराट कोहली
  • भस्म आरती में हुए शामिल किया बाबा का महाअभिषेक
  • विराट ने माथे पर त्रिपुंड भी लगाया
  • मंदिर के नंदी हाल में बैठकर किये बाबा महाकाल के दर्शन
  • केएल राहुल भी कर चुके हैं अथिया संग बाबा के दर्शन

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी शनिवार की सुबह अपनी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन पहुंचे थे। जहां दोनों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का बाबा महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान वे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। विराट जहां धोती पहने हुए थे तो अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। इतना ही नहीं विराट ने माथे पर बाकायदा त्रिपुंड लगाया था। इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर बाबा के दर्शन किये। वहीं दर्शन के बाद विराट कोहली मीडिया से भी मिले और बातचीत में जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर उन्हें बहुत अच्छा लगा। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया।

Related posts

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

September 5, 2026
IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट

बता दें इस समय विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में अच्छा फॉर्म नहीं चल रहा है। बॉर्डर गावस्कर टेस्ट ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले तीनों टेस्ट मैच में विराट का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। विराट ने नवंबर 2019 के बाद से अब तक टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया।

अथिया संग केएल राहुल  ने भी किये थे बाबा के दर्शन

बता दें बाबा महाकाल का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में भक्त अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं। जिनमें क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर बॉलीवुड एक्टर और राजनीति से जुड़े वीवीआईपी शामिल हैं जो बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन जरुर पहुंचते हैं। विराट कोहली से पहले 26 फरवरी को केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे।

 

Tags: anushka sharmaIndian Cricket Teamujjain baba mahakalVirat Kohli
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version