Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

फिर छलका सिंहदेव का दर्द, कहा भूपेश के चेहरे पर लड़ा जाएगा चुनाव,हम लोग किनारे कर दिए गए!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 11, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
TS Singhdeo vs Bhupesh Baghel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से गुटबाजी और असंतोष उभरकर सामने आया है उससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई। अकेले राजस्थान ही नहीं छत्तीसढ़ में भी कांग्रेस इस तरह की परेशानी का सामना उसे करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच कुर्सी को लेकर सियासी जंग किसी से छुपी नहीं है। इस बीच विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है।

  • मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान
  • दैवेभो से बोले मंत्री टीएस सिंहदेव
  • ‘मुख्यमंत्री से ही मिलेगा आपको न्याय’
  • ‘हम लोग खुद ही किनारे में हैं’

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भूपेश बघेल के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि उनका दर्द भी छलका और उन्होंने कहा कि हम लोग किनारे पर हैं। दरअसल पिछले दिनों दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से गुहार लगाई थी। मोबाइल पर हुई बात के दौरान मंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ी बात करते हुए कहा कि आप लोगों को न्याय मुख्यमंत्री से ही मिल पायेगा। क्योंकि हम लोग खुद ही किनारे में है। आप लोग भी जानते हैं। हम लोग आपकी बात मुख्यमंत्री जी तक रख सकते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सीएम भूपेश के सामने मेरी कोई हैसियत नहीं!

मंत्री सिंहदेव ने कहा इससे ज्यादा उनकी हैसियत नहीं है। बता दें कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बंगले का घेराव करने पहुंचे थे। दरअसल छत्तीसगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव में चेहरे को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह बयान देकर पार्टी हाईकमान को संदेश देने की कोशिश की ळै। सिंहदेव का कहना है चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही कांग्रेस का चेहरा होंगे। टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोई कारण नहीं दिख रहा है कि वे सीएम के फेस ना हों। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं। आने वाले चुनाव में लीड करेंगे। वहीं बीजेपी को लेकर भी सिंहदेव ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि पिछले बार कांग्रेस के पास सीएम फेस नहीं था। इस बार बीजेपी के पास सीएम फेस नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने ली चुटकी

मंत्री टीएस सिंहदेव की इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उन्हें कठघेरे में खड़ा किया है। चंदेल ने कहा टीएस सिंहदेव ऐसी टिप्पणी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि चेहरा बदल जाएगा तो शायद कांग्रेस की सरकार बन जाए। लेकिन भूपेश बघेल का चेहरा रहेगा तो कांग्रेस की दुर्गति होगी। इसलिए मंत्री सिंहदेव चाहते हैं कि भूपेश बघेल ही चेहरा रहें।

Post Views: 243
Tags: Bhupesh BaghelChhattisgarh Assembly Elections 2023TS Singhdeo
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version