Trump open warning to Iran:मुझे निशाना बनाया तो ईरान का होगा विनाश”, ट्रम्प का बड़ा दावा; जवाबी कार्रवाई की तैयारी का किया ऐलान

Trump open warning

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बेहद सख्त और आक्रामक बयान दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने उनके खिलाफ करीब 1,000 मिसाइलें तैनात कर रखी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें या अमेरिका को निशाना बनाने की कोई भी कोशिश हुई, तो उसका जवाब इतना कड़ा होगा कि ईरान को भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा।

डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका के पास किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए सैन्य कार्रवाई की पूरी योजना पहले से तैयार है। ट्रम्प के अनुसार ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही तैयार कर लिए हैं। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर ये आदेश तत्काल लागू किए जा सकते हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल के सैन्य घटनाक्रमों और जवाबी हमलों के बीच ट्रम्प की चेतावनी ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

रक्षा और विदेश नीति के जानकारों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनीतिक टकराव इसी तरह बढ़ता रहा, तो इसका असर केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर भी पड़ सकता है।

अब दुनिया की निगाहें ईरान की संभावित प्रतिक्रिया और दोनों देशों के अगले कदमों पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में बढ़ते हैं, यह पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Exit mobile version