Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : भोपाल में रोडशो कर योगी सरकार के इन मंत्रियों ने दिया न्यौता…महाकुंभ का लोगो भी किया लॉंच

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : भोपाल में रोडशो कर योगी सरकार के इन मंत्रियों ने दिया न्यौता...महाकुंभ का लोगो भी किया लॉंच

DigitalDesk by DigitalDesk
December 15, 2024
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
प्रयागराज महाकुंभ 2025 : भोपाल में रोडशो कर योगी सरकार के इन मंत्रियों ने दिया न्यौता…महाकुंभ का लोगो भी किया लॉंच
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : भोपाल में रोडशो कर योगी सरकार के इन मंत्रियों ने दिया न्यौता…महाकुंभ का लोगो भी किया लॉंच

यूपी के प्रयागराज 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ होने जा रहा है। गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों के पवित्र संगम पर 12 साल के बाद महाकुंभ 2025 की मेजबानी प्रयागराज करेगा। यूपी के प्रयागराज होने वाले महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारी देश भर में की जा रही है। योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ 2025 को भारतीय संस्कृति के साथ एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने की तैयारी में जुटी है।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026

भोपाल में महाकुंभ का लोगो लांच
प्रयागराज महाकुंभ का लोगो लॉन्च
यूपी के दो मंत्रियों ने दिया न्यौता
मप्र वासियों को दिया न्यौता
महाकुंभ बनेगा एकता का वैश्विक प्रतीक
प्रयागराज में 13 जनवरी होगा आगाज
26 फरवरी तक लगेगा महाकुंभ मेला

इसके लिए योगी सरकार की ओर से देशभर में रोडशो की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसके जरिए योगी सरकार महाकुंभ 2025 के धार्मिक महत्व और को देश भर में कोने-कोने तक पहुंचा रही है।

इस कड़ी में एमपी की राजधानी भोपाल में भव्य रोड शो का आयोजन किया। जहां रोड शो का नेतृत्व कर रहे यूपी की योगी सरकार के मंत्रियों ने यहां भोपाल में आमजन के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों को महाकुंभ में शामिल होने का न्यौता दिया।

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में भोपाल के कोर्टयार्ड बाय मैरियट में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सार को प्रदर्शित करता है।

दरअसल रोड शो के जरिए योगी सरकार महाकुंभ 2025 के महत्व को देश भर में के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम कर रही है। भोपाल के साथ ही जम्मू, देहरादून, पटना और पणजी में भी महाकुंभ को लेकर भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। जहां रोड शो का नेतृत्व कर रहे योगी सरकार के मंत्री आमजन को महाकुंभ 2025 में शामिल होने का निमंत्रण देते नजर आए।

प्रयागराज महाकुंभ मेले का लोगो जांच

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रयागराज महाकुंभ मेले का लोगो जांच किया गया। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कृषि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भोपाल में लोगो लॉन्च किया। इसके साथ ही यूपी सरकार के मंत्रियों ने मध्यप्रदेश की जनता को प्रयागराज महाकुंभ 2025 में आने का न्यौता दिया है। इस अवसर पर योगी के मंत्रियों ने कहा महाकुंभ एकता का वैश्विक प्रतीक बनेगा। पिछली बार के महाकुंभ से इस बार दिव्य और अद्भुत महाकुंभ होगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार महाकुंभ में देश विदेश से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.. बता दें कि प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला लगेगा। यह महाकुंभ प्लास्टिकमुक्त रखा गया है। श्रद्धालुओं को डिजिटल कुंभ का अनुभव मिलेेगा। महाकुंभ स्थल स्वच्छ और स्वास्थ्य के साथ सुरक्षा, स्मार्ट पार्किंग, शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं को पहचान के लिए इस बार योगी सरकार की ओर से रिस्ट बैंड भी दिए जाएंगे।

एमपी के नेता प्रतिपक्ष के बंगले पर पहुंचे योगी के मंत्री

बता दें मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर भी यूपी की योगी सरकार के दोनों मंत्री पहुंचे। योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और स्वतंत्र देव सिंह ने मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पहुंचे। जहां प्रयागराज कुंभ आने के लिए उन्हें निमंत्रण दिया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भी दोनों मंत्रियों का स्वागत किया और महाकुंभ में पहुंचने की सहमति दी है।

Post Views: 411
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version