Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

हैरान कर रही हैं लोकसभा और यूपी विधानसभा की खाली होती सीटें

यूपी विधानसभा भी हो रही खाली

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
हैरान कर रही हैं लोकसभा और यूपी विधानसभा की खाली होती सीटें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा और यूपी विधानसभा की लगातार खाली हो रहीं सीटों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। लोकतंत्र के मंदिर में बैठने वालों की संख्या इसी तरह घटती रही तो आने वाले समय में कोरम कैसे पूरा हो पाएगा,यह अपने आप में एक सवाल है। ऐसा भी नहीं है कि माननीय अपनी मर्जी से सीटें छोड़ रहे हैं। उनकी अपनी ‘मनमानी’ के कारण इस तरह की स्थिति बन रही है।

.      अपराध करने वाले जनप्रतिनिधियों पर कसा जा रहा शिकंजा
.      कम से कम दो साल की सजा पाने वालों की जा रही सदस्यता
.      कानून का सख्ती से हो रहा है पालन
.      अब तक कई सांसद और विधायक खो चुके हैं सदस्यता
.      अब नहीं चल सकता है कानून से खिलवाड़

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

लगातार खाली हो रहीं सीटें किसी एक दल की नहीं हैं। इसमें भाजपा,कांग्रेस,सपा और बसपा जैसे बड़े राजनैतिक दल हैं जिनके कारण सीटें खाली हो रहीं हैं। सबसे पहले बात करते हैं लोकसभा की। हाल ही में गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत चार साल की सजा सुनाई गई,जिसके कारण उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म हो गई। इसी तरह कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा पहुंचे सांसद रसीद मसूद एक घोटाले में फंस गए। वर्ष 2013 में हुए एमबीबीएस घोटाले में उन्हे चार साल का सजा सुनाई गई। सजा होते हुए उनकी सांसदगीरी चली गई। इसके पहले 2009 में एक धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ जिसमें फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा से सांसद बने मित्रसेन यादव फंस गए। उन्हे सात साल की सजा हुई जिसके कारण लोकसभा की सदस्यता समाप्त हो गई। इन तमाम माननीयों की मनमर्जी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी खुद को नहीं बचा पाए। उन्होंने अपनी एक गलती के कारण वायनाड की लोकसभा सीट खो दी और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई।

यूपी विधानसभा भी हो रही खाली

यदि उत्तरप्रदेश विधानसभा की बात करें तो यहां भी कई सदस्य अपनी मनमर्जी के चलते सदस्यता गवां चुके हैं। फर्जी मार्क्सशीट मामले में गोसाईंगंज भाजपा के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के नाम की खूब चर्चा हुई। मामले की जांच होने पर उन्हे दोषी पाते हुए 2021 में विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी। कभी समाजवादी पार्टी में आजम खां की तूती बोलती थी। उनका अपना रुतबा था। लेकिन वक्त पलटते देर नहीं लगी। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को सजा हुई तो विधायकी चली गई। मामला 2019 का था जब आजम ने नफरत भरे बयान दिए। जिसके कारण एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हे तीन साल की सजा सुना दी। इसी तरह मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से भाजपा के विक्रम सैनी 2022 में चुनाव जीते। विधायकी मिले हुए कुछ ही साल हुए थे कि उन्हे कोर्ट ने एक दंगे के मामले में दोषी पाया। परिणाम ये हुआ कि सैनी को विधानसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा। हमीरपुर से भाजपा के टिकट पर विधायक बने अशोक कुमार सिंह चंदेल भी एक हत्या के मामले में फंस गए। उन्हे कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी। इसके बाद उनकी वर्ष 2019 में विधायक चली गई। उन्नाव में हुए एक दुष्कर्म के मामले ने काफी तूल पकड़ा,मामले की जांच हुई तो बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी पाए गए। सेंगर की सदस्यता भी उम्रकैद की सजा पाने के बाद 2019 से खत्म कर दी गई।

आधे विधायकों पर दर्ज हैं मामले

माननीयों की मनमानी कितनी गंभीर है इसका अंदाजा एडीआर की एक रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि वर्तमान में 18वीं विधानसभा के लिए चुने गए सभी विधायकों में से 50 फीसदी एमएलए के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अगर इसी तरह कानूनी शिकंजा कसता रहा तो आने वाले समय में विधायकी खोने वालें नताओं की संख्या काफी बढ़ जाएगी। बता दें कि 10 जुलाई 2013 को लिली थॉमस बनाम भारत संघ के मामले में देश के शीर्षस्थ न्यायालय ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत निर्णय दिया था कि यदि कोई सांसद या विधायक को किसी आपराधिक मामले में कम से कम दो साल की सजा होती है तो वह तुरंत सदन की सदस्यता से अयोग्य माना जाएगा। इसी कानून के चलते अब तक कई सांसद और विधायक अपनी सदस्यता से हाथ धो बैठे हैं।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 225
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version