Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

किसी Five Star Hotel से कम नहीं दिल्ली में बना नया मप्र भवन,कमलनाथ ने रखी थी आधारशिला, लोकार्पण करने पहुंचे शिवराज

DigitalDesk by DigitalDesk
February 2, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
किसी  Five Star Hotel से कम नहीं दिल्ली में बना नया मप्र भवन,कमलनाथ ने रखी थी आधारशिला, लोकार्पण करने पहुंचे शिवराज

The new MP building built in Delhi is no less than a Five Star Hotel

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश की राजधानी दिल्ली में तैयार हो चुके नए मध्यप्रदेश का भवन में कई आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है। यहां ऑडिटोरियम से लेकर भोजनालय तक सब आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।बता दें 2019 में मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने दिल्ली में बने इस नए मप्र भवन की आधारशिला रखी थी। जिसका लोकार्पण करने सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे हैं।

  • नए मप्र भवन में कई खासियत
  •  5889 वर्ग मीटर में फैला
  • 104 कमरे बनाए गए इस भवन में
  •  40 साल की जरुरत के हिसाब से तैयार
  •  250 लोगों के बैठने के लिए आडिटोरियम
  •  वीआइपी लाउंज 35 लोग बैठ सकेंगे
  •  सामान्य डाइनिंग रूम में 80 लोग बैठ सकेंगे
  •  कांफ्रेंस रूम में एक साथ 45 लोग बैठ सकेंगे
  •  चाण्क्यपुरी में बना है नया मप्र भवन
  • 150 करोड़ रुपये की लागत से बना मप्र भवन

नए मप्र भवन में आधुनिक सुविधाओं जिसमें शासकीय बैठकें और बिजनेस मीट जैसे कार्यक्रम किये जा सकते हैं। दिल्ली के चाणक्यपुरी में 150 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ एकड़ में बनाए गए इस भवन में कुल 104 कमरे हैं। साथ ही 250 लोगों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम भी बनाया गया है। यह भवन देखने में किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। इसके अलावा इस भवन में मीटिंग हाल, कन्वेंशन हॉल और एक भोजनालय की भी सुविधा का भी खास ख्याल रखा गया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

MP की संस्कृति की झलक

इस नए भवन में मप्र की संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। इसके साथ मध्यप्रदेश के जीवन मूल्यों, परम्पराओं, आस्थाओं, स्थापत्य कला, प्राकृतिक सुदंरता और महापुरूषों के आदर्शों की जानकारी मिलेगी। भवन 6 मंजिला है। प्रत्येक फ्लोर पर प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाया गया है। इतना ही नहीं भवन में बाहर से लेकर अंदर तक हर कदम पर राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक, कला और परंपरा का खास ख्याल रखा गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भवन पूर्ण सुरक्षा से लैस है। इसमें कोई भी वाहन बिना चेक किए हुए अंदर नहीं जा सकेगा। एमपी भवन के अलावा एयरपोर्ट मार्ग पर मध्‍यांचल भवन के नाम से भी मप्र शासन का अध‍िकृत भवन मौजूद है। यहां भी मप्र के सरकारी अध‍िकारी, राजनेता, जनप्रत‍िन‍िध‍ि रुकते हैं।

कमलनाथ ने रखी थी आधार​शिला

कमलनाथ ने रखी थी आधार​शिला

बता दें कि दिल्ली में इस भवन की आधारशिला कांग्रेस की सरकार में 12 जनवरी 2019 को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रखी थी। करीब तीन साल बाद यह भवन बनकर तैयार हुआ है। करीब तीन साल बाद यह भवन बनकर तैयार हुआ है। अब करीब 3 साल बाद ये भवन तैयार हुआ था। सरकार बदलने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान इस भवन का उद्घाटन करेंगे। यह भवन नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के रोज एंड मेरी मार्ग पर बनाया गया है,जो पुराने भवन के नजदीक ही है।

Post Views: 292
Tags: AuditoriumKamal NathMadhya Pradesh Bhawan in Delhimodern facilitiesRestaurantShivraj Singh Chauhan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version