Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

द वर्निंग ट्रेन: लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में आग लगने से 8 यात्रियों की मौत,प्राइवेट कोच में सिलेंडर की तस्करी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 26, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
The Burning Train Lucknow
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ से रामेश्वरम की ओर जा रही पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस में तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों ज्यादातर लोग उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। बता दें आग लगने की घटना की सूचना सुबह सवा 5 बजे मिली। हादसे के समय ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर खड़ी थी। वहीं दक्षिण रेलवे का बयान आया हैजिसमें उनका कहना है कि ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर की तस्करी कर रहे थे। इसी वजह से आग लगी।

  • तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर हादसा
  • लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस
  • पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
  • आग में झुलसने से 8 लोगों की मौत
  • 20 से ज्यादा लोग हुए जख्मी
  • घायल गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती
  • मृतकों ज्यादातर लोग उत्तरप्रदेश के हैं
  • मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी ट्रेन
  • ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में रखे थे अवैध सिलेंडर
  • यात्री अवैध रूप से कर रहे थे गैस सिलेंडर की तस्करी

दक्षिण रेलवे ने इस मामले में ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्रियों के अवैध रूप से गैस सिलेंडर की तस्करी करने की बात कही है। जिसकी वजह से ट्रेन में आग लगी। वहीं मदुरै कलेक्टर ने अब तक हादसे में आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। साथ ही 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मदुरै के गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हादसे का वीडियो आया सामने

वहीं ट्रेन में आग लगने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है ट्रेन का कोच किस तरह से भीषण आग की चपेट में है। इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जलता हुआ नजर आ रहा है। कोच से भीषण लपटें निकलती दिखाई दे रहीं हैं। आसपास कुछ लोगें के चिल्लाने की भी आवाज सुनाई दे रही है। वहीं जलती ट्रेन के पास दूसरी पटरी पर रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजरती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू किया। आग लगने की सूचना मिलते ही कई यात्री कोच से बाहर निकल गए थे। जबकि कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गये थे।

प्राइवेट कोच में हो रही थी गैस सिलेंडर की तस्करी

दक्षिण रेलवे ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी या​त्री अवैध रुप से गैस सिलेंडर ले गए थे। जिससे आग लग गई। रेलवे के नियमानुसार कोई भी यात्री अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ रेलवे कोच में नहीं ले जा सकता। इस तरह की सामग्री अंदर ले जाना सख्त मना है। वहीं जिस कोच में आग लगी है वह एक प्राइवेट कोच था। यह एक निजी पार्टी कोच है। जिसे एक दिन पहले ही नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। पार्टी कोच को अलग कर मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया है। बता दें कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल के जरिए पार्टी कोच को बुक कर सकता है। लेकिन उन्हें भी गैस सिलेंडर जैसी कोई भी ज्वलनशील सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होती है।

Post Views: 209
Tags: 8 passengers killedcylinder smugglingfireLucknow Rameshwaram Expressprivate coachThe Burning Train
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version