Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक के बाद जवाबी कार्रवाई की तैयारी में तालिबान…क्या पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर किया हवाई हमला!

DigitalDesk by DigitalDesk
December 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Taliban preparing to retaliate after Pakistan air strike
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई गांव इस हमले की चपेट में आ गये।। बता दें पाकिस्तान की ओर से किये गये हवाई हमले में अफगानी महिलाओं, बच्चों समेत 15 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। वहीं काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से किये गये इस हमले के बाद से तालिबान आग बबूला है और वह जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

  • मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
  • अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर
  • मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल
  • पाकिस्तान की सेना ने की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक!
  • कई गांव इस हमले की चपेट में आए
  • तालिबान आग बबूला, कर सकता है जवाबी कार्रवाई

तालिबानी रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। जिसमें बताया गया है कि बरमल, पक्तिका पर रात के समय पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले का जवाब दिया जाएगा। इस स्ट्राइक को लेकर तालिबानी प्रशासन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। अफगानिस्तानी मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब देंगे। हालांकि मंत्रालय की ओर से अपनी भूमि और संप्रभुता की रक्षा के अधिकार पर ही जोर दिया गया। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वजीरिस्तानी शरणार्थियों को पाकिस्तान की एय़र स्ट्राइक में निशाना बनाया गया है। यह वे लोग हैं जो पाकिस्तान से शरणार्थी के रूप में अफगानिस्तान आ पहुंचे थे। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में हमला कर अपने ही देश के लोगों क मार दिया है।

Related posts

Mahabharata Kans

महाभारत के ‘कंस’ ने संवार दी थी अमिताभ बच्चन की राह, दोस्ती का कर्ज बिग बी ने यूं चुकाया

June 8, 2026
Janhvi Kapoor

पेद्दि विवाद के बीच वायरल हुआ जाह्नवी कपूर का पुराना बयान

June 8, 2026

दरअसल पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान पर बड़ा हवाई हमला किया है। जिसे लेकर बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से यह हवाई हमला अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत स्थित बरमल जिले में किया गया है। हवाई हमले के बाद बड़े पैमाने पर तबाही मच गई। पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले के बाद इलाके में तनाव भी काफी बढ़ गया है। हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है। वहीं कई लोग जख्मी हुए हैं। अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से किये गये हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान पर किये गए हवाई हमले में पाकिस्तान ने कई गांवों को निशाना बनाया है। हालांकि पाकिस्तान के अधिकारियों ने अब तक किसी हवाई हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

तालिबान लेगा पाकिस्तान से बदला

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से के इस हमले के बाद तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी गई है। तालिबान की ओर से जारी किये गये बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान को अपनी जमीन और संप्रभुता की रक्षा करने का पूरा पूरा अधिकार है। इस तरह के हमले की निंदा करते हुए तालिबान रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा भी किया गया है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की ओर से बमबारी में जो लोग मारे गये हैं उनमें वजीरिस्तानी शरणार्थी भी शामिल थे।

Post Views: 633
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version