Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने पर आज है सुप्रीम सुनवाई, दिल्ली और केरल हाईकोर्ट में पेंडिंग थीं याचिकाएं

पत्नी शब्द को जेंडर-न्यूट्रल करने की मांग

DigitalDesk by DigitalDesk
January 6, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने पर आज है सुप्रीम सुनवाई, दिल्ली और केरल हाईकोर्ट में पेंडिंग थीं याचिकाएं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय आज ऐसी दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जो भारतीय विवाह का चेहरा बदल सकती है। सुप्रीम कोर्ट दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा और ये दोनों याचिकाएं दिल्ली और केरल हाईकोर्ट में पेंडिंग थीं। ये दोनों याचिकाएं समान सेक्स वाले लोगों के विवाह करने से संबंधित हैं। शीर्ष कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग के बाद सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

  • भारत में अभी नहीं मान्य है सेम सेक्स मैरेज
  • 2018 में समलैंगिकता को अपराध बताने वाला कानून रद्द हुआ
  • उसके बाद से समलैंगिक विवाहों को मान्यता की जमीन तैयार हुई
  • आज दो याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

कानून की भाषा स्पष्ट नहीं है

इनमें से एक याचिका पश्चिम बंगाल के सुप्रियो चक्रवर्ती और दिल्ली के अभय डांग ने दायर की है। ये दोनों 10 साल से मियां-बीवी की तरह हैं और दूसरी याचिका पार्थ फिरोज मेहरोत्रा और उदय राज की है, जो 17 साल से साथ हैं। ये लोग स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत शादी कर चुके हैं। अब वे चाहते हैं कि उनकी शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मान्यता मिले, ताकि बच्चों की देखभाल से लेकर बैंक अकाउंट खुलवाने तक की बाधाएं दूर हो सके।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भारतीय कानून के हिसाब से महिला और पुरुष के बीच ही शादी हो सकती है। हालांकि, इसी कानून में सेम-सेक्स मैरिज को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि कानून में पत्नी की परिभाषा में उसका जेंडर स्पष्ट नहीं किया गया है।

पत्नी शब्द को जेंडर-न्यूट्रल बनाने की मांग

याचिकाकर्ताओं का मानना है कि समलैंगिक संबंधों को गैर-कानूनी बताने से हटाने का कानून बनाकर कोर्ट ने एक लंबी राहत दी है, लेकिन समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता नहीं मिलने से ऐसे जोड़ों की प्रॉपर्टी, गोद लेने, सरोगेसी जैसे मूल अधिकारों पर असर पड़ता है।

स्पेशल मैरिज एक्ट का सेक्शन 4 किसी भी दो व्यक्तियों को विवाह करने की इजाजत देता है, लेकिन सब-सेक्शन (C) के तहत लिखा है कि केवल पुरुष और महिला ही शादी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए याचिकाओं में स्पेशल मैरेज एक्ट को जेंडर न्यूट्रल बनाने की मांग हो रही है।

सेम सेक्स मैरेज को मान्यता न देना लैंगिक भेदभाव

LGBTQ एक्टिविस्ट्स का कहना है कि सेक्स के आधार पर सेम सेक्स मैरिज को कानूनी दर्जा न देना लैंगिक भेदभाव के साथ ही गरिमा के साथ जीने के अधिकार के भी विरुद्ध है। इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का भी उल्लंघन होता है।

वैसे, 2018 में ही सुप्रीम कोर्ट ने 158 साल पुराने उस कानून को रद्द कर दिया था, जिसमें समलैंगिकता को अपराध माना गया था।

Post Views: 212
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version