किसी ने उन्हें विदेशी बहू कहा, किसी ने गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी। किसी ने सत्ता के पीछे की सबसे ताकतवर शख्सियत माना, लेकिन इन तमाम पहचानों के बीच सोनिया गांधी खुद को क्या मानती हैं? 10 नवंबर को बाजार में आई उनकी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश है। यह सिर्फ एक राजनीतिक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि इटली के एक छोटे से कस्बे से भारत के सत्ता गलियारों तक पहुंची एक महिला के सफर का व्यक्तिगत दस्तावेज है। दिलचस्प बात यह है कि जिस सोनिया गांधी की जिंदगी पर दशकों तक दूसरे लोग लिखते और बोलते रहे, अब उन्होंने अपनी कहानी खुद लिखी है और इस कहानी के केंद्र में सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि प्यार, रिश्ते, त्रासदी, पहचान और भारत में अपनेपन की तलाश है।
सोनिया की कहानी, उनकी जुबानी
इटली से हिंदुस्तान तक का सफर
विदेशी बहू से सियासत का केंद्र
गांधी परिवार के अनकहे पन्ने
इंदिरा के गुस्से से जुड़ी यादें
2004 में PM पद क्यों ठुकराया?
सत्ता से दूरी की असली वजह
राहुल-प्रियंका की चिंता का जिक्र
परिवार, प्यार और राजनीतिक विरासत
पेंगुइन से हार्परकॉलिन्स तक
किताब से पहले क्यों हुआ विवाद?
सोनिया के संस्मरण से नई बहस
सोनिया की जिंदगी के राज!
सास इंदिरा से क्यों डरती थीं सोनिया?
2004 में PM क्यों नहीं बनीं?
सोनिया की कहानी… कितने खुलासे?
भारतीय राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे हैं, जिनकी ताकत सिर्फ उनके पद से नहीं, बल्कि उनके फैसलों के प्रभाव से मापी जाती है। सोनिया गांधी उन्हीं चेहरों में शामिल हैं। एक विदेशी बहू के रूप में गांधी परिवार में आईं सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति में ऐसा मुकाम हासिल किया, जहां प्रधानमंत्री की कुर्सी उनके सामने थी, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। अब उनकी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के जरिए उनकी जिंदगी के उन पन्नों से पर्दा उठ रहा है, जिनके बारे में अब तक राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तो होती थीं, लेकिन सोनिया की अपनी जुबानी कहानी सामने नहीं आई थी।
प्रधानमंत्री नहीं बनीं, लेकिन सत्ता के केंद्र में रहीं
सोनिया गांधी की आत्मकथा का सबसे दिलचस्प पहलू साल 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने का फैसला है। कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद जब उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ था, तब उन्होंने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया। अब किताब में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए लिखा है कि राहुल और प्रियंका गांधी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। दोनों बच्चे नहीं चाहते थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें। यह खुलासा सिर्फ एक राजनीतिक फैसले की कहानी नहीं है, बल्कि उस मां की चिंता और परिवार के भीतर मौजूद डर को भी सामने लाता है। सवाल यह भी है कि क्या सोनिया गांधी के लिए प्रधानमंत्री पद से ज्यादा परिवार की सुरक्षा और बच्चों की भावनाएं महत्वपूर्ण थीं?
इंदिरा गांधी के घर की बहू से राजनीतिक विरासत की उत्तराधिकारी तक
किताब का दूसरा दिलचस्प पहलू सोनिया और उनकी सास इंदिरा गांधी के रिश्ते हैं। सोनिया ने स्वीकार किया है कि शुरुआत में इंदिरा गांधी के गुस्से से वह इतना डरती थीं कि अपनी कुर्सी पर कांपने लगती थीं। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच समझ और आत्मीयता का रिश्ता विकसित हुआ। यह प्रसंग गांधी परिवार की उस निजी दुनिया की झलक देता है, जिसे आमतौर पर राजनीतिक विरासत, सत्ता संघर्ष और बड़े फैसलों के चश्मे से देखा जाता है। एक तरफ देश की सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, तो दूसरी तरफ परिवार में अपनी जगह तलाशती एक विदेशी युवती सोनिया।
राजीव के प्यार से भारतीय राजनीति के संघर्ष तक
इस आत्मकथा का शीर्षक ‘बिलॉन्गिंग’ यानी अपनापन अपने आप में बहुत कुछ कहता है। इटली से भारत आईं सोनिया गांधी के लिए भारत सिर्फ उनका वैवाहिक घर नहीं बना, बल्कि धीरे-धीरे उनकी पहचान, परिवार और जीवन का केंद्र बन गया।
किताब को उन्होंने अपने बच्चों राहुल और प्रियंका तथा पोते-पोतियों को समर्पित किया है। इसके कवर पर लगी तस्वीर भी खास है, जिसे 1966 में राजीव गांधी ने खींचा था। यानी इस किताब की शुरुआत ही राजनीति से नहीं, बल्कि उस प्रेम कहानी से होती है, जिसने सोनिया गांधी को भारत से जोड़ा।
किताब पर विवाद, राजनीति में नई बहस
इस आत्मकथा का प्रकाशन भी कम दिलचस्प नहीं रहा। पहले इसे पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्रकाशित करने वाला था, लेकिन कुछ हिस्सों को लेकर संपादकीय आपत्तियों और सरकार की आलोचना से जुड़े विवादों के बीच प्रकाशन की जिम्मेदारी हार्परकॉलिन्स इंडिया के पास पहुंची। अब बीजेपी इस किताब को कांग्रेस के विवादास्पद राजनीतिक इतिहास पर पर्दा डालने की कोशिश बता रही है। आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल: निजी यादें या राजनीतिक विरासत का दस्तावेज?
सोनिया गांधी भले ही इसे राजनीतिक दस्तावेज मानने से इनकार कर रही हों, लेकिन उनकी आत्मकथा का हर राजनीतिक संदर्भ अपने आप में महत्वपूर्ण है। 2004 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने का फैसला हो या इंदिरा गांधी के साथ रिश्तों की कहानी, इन सबका भारतीय राजनीति के इतिहास से सीधा संबंध है।
दरअसल, यह किताब सिर्फ सोनिया गांधी के जीवन की कहानी नहीं है। यह उस दौर की भी कहानी है, जब गांधी परिवार भारतीय राजनीति के केंद्र में था और सोनिया गांधी ने खुद को एक ऐसी भूमिका में स्थापित किया, जिसकी कल्पना शायद उन्होंने कभी नहीं की थी। सवाल यह है कि क्या सोनिया गांधी की यह आत्मकथा उनके जीवन के अनकहे सच सामने लाएगी या फिर गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत को देखने का एक नया नजरिया देगी? इतना तय है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकराने वाली सोनिया गांधी की कहानी अब एक बार फिर देश की राजनीति में बहस का विषय बनने जा रही है।
गांधी परिवार का निजी चेहरा
इस किताब का एक महत्वपूर्ण पहलू गांधी परिवार को निजी नजरिए से देखना भी है। सोनिया के मुताबिक, परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन उसके सदस्यों को वे वास्तव में कैसे जानती थीं, उनके संघर्ष, कमजोरियां और भावनाएं क्या थीं, यह कम सामने आया. किताब में इंदिरा गांधी के साथ उनके रिश्तों और उनके स्वभाव का जिक्र है.सोनिया याद करती हैं कि शुरुआती दौर में इंदिरा गांधी के गुस्से से वह घबरा जाती थीं.यानी देश की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक शख्सियतों में शामिल एक परिवार की कहानी यहां घरेलू रिश्तों और निजी अनुभवों के रास्ते सामने आती है।
2004 का फैसला, सत्ता से दूरी या जिम्मेदारी?
किताब का सबसे चर्चित राजनीतिक प्रसंग 2004 का है. जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को लोकसभा चुनाव में जीत मिली और सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा तेज थी. लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया और मनमोहन सिंह का नाम आगे किया. सोनिया के मुताबिक, उनके इस फैसले के पीछे राहुल और प्रियंका की चिंता भी थी. उन्हें अपनी मां की सुरक्षा और संभावित खतरों को लेकर आशंका थी. यह प्रसंग एक बार फिर उस फैसले को निजी और पारिवारिक संदर्भ में देखने का अवसर देता है, जिसे भारतीय राजनीति में लंबे समय तक त्याग, रणनीति और सत्ता के समीकरणों के नजरिए से समझा जाता रहा है।
सोनिया गांधी की यह किताब ऐसे समय सामने आई है, जब गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत और कांग्रेस की भूमिका पर लगातार बहस हो रही है, लेकिन इस बार सोनिया की कोशिश अपनी राजनीतिक छवि का बचाव करने से ज्यादा अपनी जिंदगी का निजी पक्ष सामने रखने की है। अब देखना होगा कि पाठक इस किताब को एक महिला के जीवन संघर्ष के रूप में पढ़ते हैं, गांधी परिवार के दस्तावेज के रूप में या भारतीय राजनीति के एक अहम दौर की अंदरूनी कहानी के तौर पर। प्रकाश कुमार पांडेय





