चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने जोर्जिया की सरकार के निमंत्रण पर 6 से 8
नवंबर तक जोर्जिया की औपचारिक यात्रा की ।उन्होंने ट्बिलिसी में अलग
अलग तौर पर जोर्जिया के राष्ट्रपति मिखाईल कावेलाशविली और प्रधानमंत्री
इराकली कोबाखादजे से भेंट की ।
राष्ट्रपति कावेलाशविली से भेंट के समय हान चंग ने कहा कि जोर्जिया
ट्रांसकोकासिया में चीन का पहला रणनीतिक साझेदार है और यूरेशिया क्षेत्र
में चीन के साथ मुक्त व्यापार का प्रबंध स्थापित करने वाला पहला देश भी
है ।राजनयिक संबंध की स्थापना के 34 वर्षों में दोनों देश हमेशा पारस्परिक
सम्मान व विश्वास ,सहयोग और साझी जीत के सिद्धांत का पालन कर
द्विपक्षीय संबंधों का स्वस्थ व स्थिर विकास बढ़ाते रहे ।चीन-जोर्जिया संबंध
की मजबूती और विकास दोनों देशों की जनता के मूल हितों और समान
प्रतीक्षा से मेल खाता है ।चीन जोर्जिया के साथ संवाद मजबूत कर दोनों
देशों के नेताओं के अहम मतैक्य लागू कर पारस्परिक समर्थन और आपसी
लाभ वाला सहयोग जारी रखकर जन-संवाद बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंध
आगे बढ़ाने को तैयार है ।
कोवेलाशविली ने कहा कि जोर्जिया को दोनों देशों के सहयोग पर गर्व होता
है ।जोर्जिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग निरंतर मजबूत कर
दोनों देशों के लिए अधिक लाभ लाने और दोनों देशों की जनता को अधिक
कल्याण लाने का उत्सुक है ।
कोबाखादजे से मुलाकात के समय हान चंग ने कहा कि दोनों पक्षों को
सहयोग व साझी जीत के नये विषयों का विस्तार करना ,मुक्य व्यापार
समझौते के उन्नयन ज्ञापन पत्र अच्छी तरह लागू करना, विभिन्न क्षेत्रों का
सहयोग गहराना और लोगों की आवाजाही बढ़ाना चाहिए ।
कोबाखदजे ने कहा कि जोर्जिया चीन के साथ पारस्परिक राजनीतिक विश्वास
और मजबूत कर व्यापार साझेदारी की उन्नति करने और बेल्ट एंड रोड सह
निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने का उत्सुक है ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





