Monday, June 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूजः सिसोदिया के गिरफ्तार होते ही सबसे ताकतवर हो गए केजरीवाल, नासिक में दो रुपए किलो बिक रही है प्याज

DigitalDesk by DigitalDesk
March 1, 2023
in मुख्य समाचार
0
Deputy CM Sisodia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

शानदार शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल; वैश्विक संकेतों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

शानदार शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल; वैश्विक संकेतों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

June 22, 2026
Gold Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर चमका सोना-चांदी, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, जानिए आपके शहर के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के भाव, निवेशकों की खरीदारी से लौटी चमक

June 22, 2026

सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने लगाई फटकार 

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्येंद्र जैन बीते 8 महीनों से जेल में हैं, जबकि सिसोदिया को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। अब शिक्षा मंत्रालय राजकुमार आनंद और वित्त मंत्रालय कैलाश गहलोत को दिया जा सकता है।

सिसोदिया को जहां शराब नीति केस में CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, वहीं सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले साल 30 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं। सिसोदिया केजरीवाल सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री थे। सिसोदिया केजरीवाल सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री थे, जिनके पास दर्जन भर से अधिक मंत्रालय थे। केजरीवाल के बाद उनको ही दिल्ली सरकार में सबसे ताकतवर माना जाता था। यहां तक कि अन्ना आंदोलन के समय जमीन तैयार करनेवाले भी सिसोदिया ही थे। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने उनको फटकार भी लगाई और कहा कि आपको पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए।

नासिक में दो रुपए किलो प्याज, विधानसभा में हंगामा 

एशिया के सबसे बड़े प्याज बाजार नासिक में किसानों के पास इतनी आवक हो गयी है कि उनको इसे 2 से 4 रुपए प्रति किलो में बेचना पड़ रहा है। हालांकि, देश के खुदरा बाजारों में प्याज 15 से 25 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। इस वजह से महाराष्ट्र के किसानों की हालत खराब है और उनको काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी मसले पर NCP विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा में अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। विधायक गले में प्याज की माला और सिर पर प्याज की टोकरी लेकर सदन में पहुंचे। उनका कहना था कि जब दुनिया के कई देशों में प्याज की कमी है तो सरकार इसके निर्यात का उपाय क्यों नहीं कर रही है।

होली से पहले आम जन को झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

होली से पहले आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आज यानी मंगलवार 1 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Rate) महंगा हो गया है। अब आपको घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा मिलेगा। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से 1103 रुपये प्रति सिलेंडर के दाम पर मिलेगा। इसका पिछला दाम 1053 रुपये प्रति सिलेंडर था। हरेक शहर में इसी मुताबिक दरें बढ़ा दी गयी हैं।

Post Views: 101
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version