Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी में नहीं थमी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें,क्या चुनाव से पहले होगा बदलाव?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 12, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
leadership change in mp
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मुहाने पर पहुंच चुका है, लेकिन प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें अब भी थमी नहीं है। भले ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आकर चले गए हों, और लोगों को लग रहा है कि अब नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन सत्ता और संगठन में बदलाव की अटकलों पर विराम नहीं लगा है।

  • सत्ता और संगठन में बदलाव की अटकलें
  • शिवराज सरकार के सामने है कई चुनौतियां
  • आदिवासी वर्ग पर अत्याचार, बढ़ती बेरोजगारी
  • किसानों की कर्ज माफी,बिगड़ती कानून व्यवस्था
  • चुनाव से पहले बीजेपी उठा सकती है बड़ा कदम

ये सच्चाई है कि जब तक केन्द्रीय कैबिनेट में विस्तार नहीं हो जाता तब तक ये अटकलें थमने वाली नहीं हैं। फिर चाहे सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन हो या संगठन में अभी भी बदलाव हो सकता है, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 2018 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद, बीजेपी यह भलीभांति जानती है कि राज्य के मतदाताओं में सत्ता विरोधी भावना बहुत मजबूत है। बीच के 15 महीनों के कांग्रेस शासन को छोड़ दें तो बीजेपी 2003 से मध्यप्रदेश में सत्ता में है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बीजेपी के सामने है सत्ता विरोधी लहर

मौजूदा शिवराज सरकार के सामने अगले चुनाव को देखते हुए कई चुनौतियां हैं। आदिवासी वर्ग पर अत्याचार, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते बिजली के बिल, किसानों की कर्ज माफी, लॉ एंड ऑर्डर सहित तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर विपक्ष सीएम शिवराज को लगातार घेरते नजर आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए चुनाव से पहले कोई बड़ा कदम उठा सकती है। बता दें दिसंबर 2018 में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके 22 समर्थक विधायकों की बगावत के चलते कमलनाथ सरकार गिर गई थी। कांग्रेस के बागी विधायकों को साथ लेकर बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और शिवराज सिंह चौहान रिकॉर्ड चौथी बार सीएम बनाए गए।

ये सबक सिखा कर गए अमित शाह

बीजेपी के चाण्क्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार की रात मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रोड मैप तैयार करके गए हैं। अब विधानसभा चुनाव तब एमपी बीजेपी इसी रोड मैप पर चलते हुए नजर आएगी। दरअसल मंगलवार को भोपाल में बीजेपी के कोर ग्रुप नेताओं के साथ करीब ढाई घंटे तक अमित शाह ने बैठक। जिसमें सीएम शिवराज के साथ एमपी बीजेपी चुनाव प्रभारी भूपेंद्र चौधरी और अश्विनी वैष्णव सहित कोर ग्रुप के 10 से 15 सदस्य मौजूद थे। इस दौरान अमित शाह ने चुनावी जंग फतह करने की रूपरेखा बनाई। शाह ने आदिवासी वोटों पर फोकस करने और प्रदेश का सियासी माहौल अपने पक्ष में मोड़ने के लिए ‘विजय संकल्प अभियान’ शुरू करने का फैसला किया। साथ ही आदिवासी समुदाय को वोटों पर खास तौर पर फोकस करने पर भी जोर दिया। पार्टी सूत्र बताते हैं ​कि अमित शाह ने बैठक के दौरान साथ ही आदिवासी समुदाय के मामले सामने आने पर भी सवाल उठाया। सीएम से भी इस तरह के मामलों को लेकर सवाल किये। दरअसल राज्य में करीब 21 फीसदी आदिवासी समुदाय की आबादी है। जो किसी भी दल का चुनावी खेल बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखते हैं।

Post Views: 226
Tags: BJPcentral cabinetleadership change in mpMadhya Pradesh Assembly Election 2023Shivraj government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version