25 सितंबर को मध्य-शरद उत्सव के दिन, मुंबई में चीनी कौंसुलेट ने चीन-भारत
युवा मध्य-शरद उत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें चीनी भाषा सीखने वाले लगभग 30 भारतीय युवाओं ने भाग लिया।
महावाणिज्य दूत छिन च्ये ने उपस्थित रहकर संबोधन दिया।
छिन च्ये ने कहा कि इस वर्ष चीन का मध्य-शरद उत्सव भारत के गणेश चतुर्थी के
साथ पड़ा, दोनों ही फसल और पूर्णता का प्रतीक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि
विश्व में बदलाव और वैश्विक अस्थिरता के सामने, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग
ने क्रमशः चार प्रमुख वैश्विक पहलें प्रस्तुत की हैं, और हाल ही में 18वें ब्रिक्स
शिखर सम्मेलन में भाग लेते समय उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे हैं, जो
विश्व शांति और विकास तथा चीन-भारत संबंधों को स्थिर रूप से आगे बढ़ाने में
योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम चीन-भारत सभ्यता
आदान-प्रदान का प्रतिबिंब है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा मित्र चीनी भाषा
अच्छी तरह सीखें और दोनों देशों की मित्रता के दूत बनें।
सभी ने मिलकर फिल्म छांग आन देखी, चीनी व्यंजनों और मूनकेक का स्वाद
लिया, और गहरे उत्सवी माहौल में चीनी पारंपरिक संस्कृति की सुंदरता का
अनुभव किया।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)