अटलांटा चिड़ियाघर में जल्द दिखेंगे चीन के पांडा फिंगफिंग और फू शुआंग

कई दिनों के इंतज़ार के बाद पांडा फिंगफिंग और फू शुआंग जल्द ही अमेरिका
के अटलांटा चिड़ियाघर में पहुंचेंगे। यहां दोनों पांडा रहेंगे और अमेरिकी लोगों को
उन्हें करीब से देखने का मौका मिलेगा।

दरअसल, पिछले साल चीनी वन्यजीव संरक्षण संघ ने अमेरिका के अटलांटा
चिड़ियाघर के साथ पांडा संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अनुसंधान
समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत चीन के छेंगदू रिसर्च बेस
ऑफ पांडा ब्रीडिंग से पांडा की एक जोड़ी, फिंगफिंग और फू शुआंगअमेरिका
भेजी जाएगी। फिंगफिंग नर पांडा है, जबकि फू शुआंग मादा पांडा है।

इस सहयोग के तहत दोनों देशों के बीच पांडा संरक्षण पर दस साल तक मिलकर
काम किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version