Wednesday, November 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

46 साल में मछुआरों के गांव से ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बना चीन का शनचन, APEC सम्मेलन में दुनिया की नजरें

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2026
in मुख्य समाचार
0
46 साल में मछुआरों के गांव से ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बना चीन का शनचन, APEC सम्मेलन में दुनिया की नजरें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

18 से 19 नवंबर तक, दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में एपेक नेताओं की
33वीं अनौपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी। दुनिया का ध्यान न केवल इस राजनयिक आयोजन
पर, बल्कि शनचन के एक दूरस्थ मछली पकड़ने वाले गांव से एक अंतरराष्ट्रीय महानगर में परिवर्तन
पर भी केंद्रित होगा। शनचन विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना को 46 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, और
इसका विकास पथ एपेक के तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों – ;खुलापन, नवाचार और सहयोग- को पूरी
तरह से दर्शाता है।

दरअसल, शनचन की शुरुआत एक विशेष मिशन के साथ परीक्षण स्थल के रूप में हुई थी। वर्ष
1980 में, चीन सरकार ने एक मिसाल कायम करने के उद्देश्य से शनचन विशेष आर्थिक क्षेत्र की
स्थापना की। उस समय, शनचन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) केवल 27 करोड़ युआन था और
इसकी स्थायी जनसंख्या 30,000 से भी कम थी। इसका मिशन केवल एक साधारण शहर बनकर रह
जाना नहीं था, बल्कि पूरे देश में सुधार और खुलेपन का मार्ग प्रशस्त करना था। शेखोउ (Shekou)
औद्योगिक क्षेत्र में पहले विस्फोट से लेकर हर तीन दिन में एक मंजिल की रफ्तार से निर्मित
क्वोमाओ (Guomao) भवन तक, शनचन ने तेजी से यह साबित कर दिया कि चीन शून्य से
आधुनिकीकरण कर सकता है। इस कदम का महत्व इस तथ्य में निहित है कि इसने खुलेपन को एक
अवधारणा से एक ठोस वास्तविकता में बदल दिया।

Related posts

चीन के शनचन में 2026 APEC CEO शिखर सम्मेलन शुरू, 34 अर्थव्यवस्थाओं के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

चीन के शनचन में 2026 APEC CEO शिखर सम्मेलन शुरू, 34 अर्थव्यवस्थाओं के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

November 17, 2026
चीन के शनचन में CMG मीडिया समारोह का भव्य आयोजन, 62 देशों के 69 मीडिया संगठनों ने लिया हिस्सा

चीन के शनचन में CMG मीडिया समारोह का भव्य आयोजन, 62 देशों के 69 मीडिया संगठनों ने लिया हिस्सा

November 17, 2026

पिछले चार दशकों में, शनचन ने औद्योगिक संचय से तकनीकी नवाचार की ओर एक महत्वपूर्ण
छलांग लगाई है। साल 2025 तक, शनचन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 38.7 खरब युआन तक
पहुंच गया, और शहर के रणनीतिक उभरते उद्योगों का मूल्यवर्धन 16.7 खरब युआन तक पहुंच
गया, जो क्षेत्रीय जीडीपी का 43 प्रतिशत है। जब लोग शनचन की बात करते हैं, तो मुख्य शब्द व्यापार
प्रसंस्करण" से बदलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नई ऊर्जा वाहन और कम ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था हो गए
हैं। औद्योगिक फोकस में यह बदलाव न केवल नवाचार क्षमताओं में वृद्धि को दर्शाता है, बल्कि चीन
के सुधार और खुलेपन का एक सबसे जीवंत उदाहरण भी है।
शनचन का विकास एशिया-प्रशांत सहयोग की प्रगति के साथ-साथ हुआ है। इस वर्ष, चीन 12 वर्षों के
अंतराल के बाद एक बार फिर APEC की मेज़बानी कर रहा है, जिसका विषय एशिया-प्रशांत समुदाय
का निर्माण करना और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है। पेइचिंग और शांगहाई के बाद शनचन
APEC की मेज़बानी करने वाला तीसरा चीनी शहर है। शनचन को ही क्यों चुना गया? इसका उत्तर न
केवल इसकी उपलब्धियों में निहित है, बल्कि एशिया-प्रशांत अर्थव्यवस्था के साथ इसके गहरे जुड़ाव में
भी है।

मौजूदा सम्मेलन में ;खुलेपन, नवाचार और सहयोग को प्राथमिकता दी गई, और शनचन के 40 से
अधिक वर्षों के अनुभव ने इसका तीन गुना प्रमाण दिया है: खुलापन अवसर पैदा करता है, नवाचार
भविष्य का निर्माण करता है, और सहयोग से पारस्परिक लाभ के परिणाम प्राप्त होते हैं। वर्ष 2024
से, शनचन का कुल विदेशी व्यापार आयात और निर्यात मात्रा लगातार दो वर्षों से चीनी शहरों में पहले
स्थान पर रहा है। वर्ष 2026 की पहली तीन तिमाहियों में, इसका संचयी आयात और निर्यात मात्रा
46.5 खरब युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में 38.8 प्रतिशत की
वृद्धि है, और पूरे वर्ष 2025 की कुल मात्रा से अधिक है। इन आंकड़ों के पीछे शनचन और एशिया-
प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं के बीच वस्तुओं और सेवाओं का उच्च-तीव्रता वाला प्रवाह है, जो एशिया-प्रशांत
औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं में शहर के गहरे एकीकरण को रेखांकित करता है।

जैसा कि मलेशिया के पूर्व परिवहन मंत्री और एशिया-प्रशांत बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव कोऑपरेटिव
काउंसिल के अध्यक्ष ओंग टी कीट (Ong Tee keat) ने कहा, एपेक द्वारा शनचन को आयोजन स्थल
के रूप में चुनने का मुख्य कारण यह है कि "यह चीन की उभरती प्रौद्योगिकियों का प्रतीक बन गया है।
यह उल्लेखनीय है कि शनचन कुछ ही दशकों में एक नए तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित हो गया है
जो विश्व में गर्व से खड़ा है!

अपनी उपलब्धियों के अलावा, शनचन को अपनी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। आवास की
ऊंची कीमतें आम लोगों के रहने की जगह को कम कर रही हैं, तेजी से बढ़ती आबादी शिक्षा और
स्वास्थ्य सेवा जैसी सार्वजनिक सेवाओं पर लगातार दबाव डाल रही है, और बढ़ती भूमि और श्रम
लागत कुछ उद्योगों को स्थानांतरित होने के लिए मजबूर कर रही है। ये सभी ऐसे मुद्दे हैं जिनका
सामना शहर को करना होगा। हालांकि, शनचन में APEC बैठक आयोजित करने का निर्णय एक
संपूर्ण शहर पर आधारित नहीं हो सकता है, बल्कि एक ऐसे शहर पर आधारित हो सकता है जो अभी
भी विकसित हो रहा है और समस्याओं का समाधान कर रहा है – एक निरंतर प्रक्रिया जो एशिया-
प्रशांत क्षेत्र की कई विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए किसी भी स्थिर उपलब्धि से कहीं अधिक
प्रासंगिक है।

एक परीक्षण स्थल सेनवाचार केंद्र बनने तक, शनचन ने 46 वर्षों में केवल दो बातें साबित की हैं:
खुलापन संसाधनों को त्यागने के बारे में नहीं है, बल्कि उत्पादन के कारकों को उनके प्रवाह के माध्यम
से मूल्य में वृद्धि करने की अनुमति देने के बारे में है, और नवाचार केवल एक नारा नहीं है, बल्कि
अनुसंधान एवं विकास निवेश को औद्योगिक प्रतिस्पर्धा में बदलने की एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता
है।

जब एशिया-प्रशांत क्षेत्र के नेता शनचन में एकत्रित हुए थे, तब लगभग चालीस वर्ष पहले तक यहाँ की
भूमि एक दलदल थी। इस शहर ने मात्र चालीस वर्षों में औद्योगीकरण और शहरीकरण की वह

प्रक्रिया पूरी कर ली है जिसे पूरा करने में कई शहरों को एक सदी से अधिक समय लगा। लेकिन असली
सवाल यह नहीं है कि शनचन ने कितनी तेज़ी से प्रगति की है, बल्कि यह है कि क्या विकासशील
अर्थव्यवस्थाएँ भी इस मार्ग का अनुसरण कर सकती हैं—यही वह सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है जिसका
उत्तर APEC शनचन बैठक के दौरान देना आवश्यक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

Tags: #Shenzhen #APEC2026 #China #TechnologyHub #Innovation #GlobalEconomy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version