Wednesday, November 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन के शनचन में CMG मीडिया समारोह का भव्य आयोजन, 62 देशों के 69 मीडिया संगठनों ने लिया हिस्सा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन के शनचन में CMG मीडिया समारोह का भव्य आयोजन, 62 देशों के 69 मीडिया संगठनों ने लिया हिस्सा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) के 33वें अनौपचारिक नेताओं के शिखर सम्मेलन
से ठीक पहले, 16 नवंबर को चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में चाइना मीडिया
ग्रुप (CMG) द्वारा एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक दिल से एशिया-प्रशांत,
मिलकर भविष्य का निर्माण- CMG मीडिया समारोह नाम के इस कार्यक्रम में दुनिया के 62
देशों के 69 मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान विदेशी मेहमानों ने चीनी मीडिया, उद्योग जगत और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों
के साथ तकनीकी नवाचार और मीडिया सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की,
जिससे आपसी सहयोग पर आम सहमति बनी और साझा विकास को नई गति मिली।
इस महत्वपूर्ण समारोह में कई बड़े चीनी और विदेशी गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इनमें
चाइना मीडिया ग्रुप के उप महानिदेशक छी चूछ्वान, क्वांगतोंग प्रांतीय पार्टी समिति के
प्रचार विभाग के उप निदेशक और प्रांतीय सूचना कार्यालय के निदेशक छन श्यावेई,
मेक्सिको के राष्ट्रीय सार्वजनिक सांस्कृतिक टेलीविजन के महानिदेशक सेपेडा, ब्लूमबर्ग के
एशिया क्षेत्र के सह-प्रमुख ल्यू यूए, तास समाचार एजेंसी की शांगहाई शाखा के प्रमुख आंद्रेई
पोपोव और ग्री इलेक्ट्रिक की अध्यक्ष तोंग मिंगचू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

चीन के शनचन में 2026 APEC CEO शिखर सम्मेलन शुरू, 34 अर्थव्यवस्थाओं के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

चीन के शनचन में 2026 APEC CEO शिखर सम्मेलन शुरू, 34 अर्थव्यवस्थाओं के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

November 17, 2026
MS Dhoni Retire from IPL:IPL में एमएस धोनी का नया अध्याय: 18 साल के सफर के बाद संन्यास, अब CSK के मेंटॉर बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

MS Dhoni Retire from IPL:IPL में एमएस धोनी का नया अध्याय: 18 साल के सफर के बाद संन्यास, अब CSK के मेंटॉर बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी

November 17, 2026

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छी चूछ्वान ने कहा कि APEC बैठक से पहले इस समारोह
का आयोजन करना एक बेहद रचनात्मक कदम है। इसका मकसद राष्ट्रपति शी चिनफिंग के
'एशिया-प्रशांत साझा भविष्य समुदाय' के विचार को आगे बढ़ाना और इस क्षेत्र की समृद्धि व
विकास में मीडिया की ताकत का योगदान देना है।

उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि मीडिया होने के नाते हमारी यह बड़ी जिम्मेदारी है कि हम
इस साझा समुदाय के महत्व और इसकी उपलब्धियों को दुनिया के सामने रखें। एशिया-
प्रशांत के मीडिया को खुले सहयोग की आवाज को बुलंद करना चाहिए और नवाचार व
विकास की बदलती तस्वीर को जीवंत रूप से पेश करना चाहिए, ताकि पूरी दुनिया चीन के
विकास की रफ्तार को महसूस कर सके और इसके खुलेपन से मिलने वाले अवसरों का लाभ
उठा सके।

इसी कड़ी में, क्वांगतोंग के प्रांतीय सूचना कार्यालय के निदेशक छन श्यावेई ने अपने संबोधन
में कहा कि क्वांगतोंग हमेशा से सुधार और खुलेपन की नीति का अगुआ और प्रयोगशाला रहा
है। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रांत का करीब दो-तिहाई व्यापार और अस्सी फीसदी से
ज्यादा विदेशी निवेश APEC के सदस्य देशों से ही आता है।

उनके मुताबिक, एक साझा भविष्य समुदाय बनाने के लिए सिर्फ बाजार और व्यापार को
जोड़ना काफी नहीं है, बल्कि लोगों के दिलों को जोड़ना भी उतना ही जरूरी है, और यही
मीडिया का असली मिशन भी है।

वहीं, मेक्सिको के राष्ट्रीय सार्वजनिक सांस्कृतिक टेलीविजन के महानिदेशक सेपेडा ने भी
अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से मेक्सिको और चीन भले ही एक-
दूसरे से काफी दूर हों, लेकिन पहाड़ों और समुद्रों के पार से भी दोनों देश एक-दूसरे से दिल से
जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उनका संस्थान लंबे समय से चीन के विकास पर नजर रख रहा है और
दोनों देशों की दोस्ती की कहानियां लोगों तक पहुंचा रहा है। इसके साथ ही, सांस्कृतिक
आदान-प्रदान और संयुक्त फिल्म निर्माण के जरिए CMG के साथ उनकी मित्रता और भी
गहरी हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

Tags: #China #CMG #APEC #MediaCooperation #GlobalMedia #Shenzhen
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version